जरीपटका में प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिक उत्सव सोत्साह संपन्न

– गोविंद बोलो, हरि गोपाल बोलो भजन ने बहाई भक्ति गंगा

नागपुर :-जरीपटका के प्रेम प्रकाश आश्रम में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रेम प्रकाश मंडलाध्यक्ष सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश ने उत्सव के अंतिम दिवस भक्तों को भक्ति ज्ञान गंगा से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर भक्त परिवार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

स्वामी भगत प्रकाश ने सर्व प्रथम मूर्ति पूजन किया। पश्चात प्रार्थना, सत्संग व पाठों का भोग हुआ। स्वामी ने कहा कि मनुष्य का जन्म ईश्वर की भक्ति करने के लिए प्राप्त हुआ है। संसार में जीव आत्मा अमर है। मनुष्य शरीर नश्वर है। आत्मा के उद्धार के लिए इसे ईश्वर के चरणों में समर्पित कर देना चाहिए। प्रभु के सहारे ही संसार सागर को जीव पार कर सकता है। गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है कि मनुष्य को फल की इच्छा छोड़कर कर्म पर ध्यान देना चाहिए। मनुष्य जैसा कर्म करता है, उसे फल भी उसी के अनुरूप मिलता है। इसलिए व्यक्ति को अच्छे कर्म करते रहना चाहिए।

गोविंद बोलो, हरि गोपाल बोलो के साथ अनेक भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति सागर में डुबो दिया। श्रीमद भगवत गीता के पाठ का वाचन किया गया। पश्चात श्री जगदीश की आरती हुई। इस अवसर पर ब्रह्म भोज कराया गया। सफलतार्थ सभी प्रेम प्रकाश आश्रम भक्त परिवारों ने अथक प्रयास किया।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या हस्ते मिडास हॉस्पिटलचे उद्घाटन

Sun Dec 3 , 2023
नागपूर :- उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या हस्ते आज मिडास मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटलचे उद्घाटन झाले. वर्धा रोडवरील परसोडी गावा शेजारी स्थित अत्याधुनिक सुविधांनी सज्ज अशा मिडास हॉस्पिटलच्या उद्घाटन प्रसंगी राज्याचे वने ,पर्यटन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार उपस्थित होते. उद्घाटनानंतर फडणवीस आणि मुनगंटीवार यांनी या हॉस्पिटलच्या विविध विभागांना भेट देवून पाहणी केली. यावेळी आयोजित छोटेखानी कार्यक्रमात मिडासचे प्रमुख डॉ.श्रीकांत मुकेवार यांनी प्रास्ताविक केले […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com