जय श्री राम के नारे से गूंजा उत्तर नागपुर, बेलिशॉप प्राचीन शिवमंदिर से भव्य शोभायात्रा

– राम रथ सहित सजीव झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

– काली नृत्य रहा आकर्षण

– शिवजी की लीलाओं का सजीव प्रस्तुतिकरण

नागपुर :- अयोध्या में भगवान राम भव्य मंदिर में विराजमान होनें के पश्चात इस रामजनमोत्सव में सभी युवाओ में असीम उत्साह शोभायात्रा में जय श्री राम के नारों से पूरा आसमान गुंजायमान हो राजा। उत्तर नागपुर क्षेत्र से चैत्र नवरात्र व रामनवमी निमित्त ३२५ वर्ष प्राचीन श्री शिव मंदिर, बेलीशॉप रेलवे कॉलोनी में रामजन्मोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रामजी का विशेष श्रृंगार किया गया। पुरे मंदिर परिसर को गुब्बारों से सजाया गया। बधाइयां गाई गई।अभिषेक आरती कर प्रसाद वितरण किया गया

शोभायात्रा का आयोजन प्राचीन श्री शिव मंदिर व शोभायात्रा उत्सव कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। यह शोभायात्रा का २२वां वर्ष था।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथि उत्तर नागपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नितिन राऊत, होमियोपैथी के प्रसिद्ध चिकित्सक व नरकेसरी प्रकाशन के अध्यक्ष डॉ विलास डांगरे, जी.एन. आय. संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर नवनीतसिंग तुली, वीरेंद्र झा, डॉ. प्रवीण डबली, उमेश चौकसे, प . कृष्ण मुरली पांडे, डॉ. संजय मालवी, सर्वजीत सिंग सोबती, बंडू टेंभूरने, पूर्व नगरसेविका, गीता श्रीवास, प्रकाशराव (गुन्डु), पी. सत्याराव उपस्थित थे।

इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत राम नामी दुपट्टा देकर किया गया। अतिथियों द्वारा रथ पर रामजी की पूजा अर्चना कर राम रथ को हाथों से खीच कर शोभायात्रा की शुरुवात की गई।

अतिथियों ने मंदिर द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।

उत्तर नागपुर में इस तरह का आयोजन २२वीं बार हो रहा है| शोभायात्रा में कलश धारी कन्याएं व महिलाएं मार्ग प्रशस्त कर रही थी। रामजी का रथ आकर्षण का केंद्र था| भगवान राम का रथ फूलों से सजाया गया था| छोटी बालिकाएं गरबा नृत्य व लेझीम करती हुई साथ चल रही थी| बैंड व ढोल ने अलग समा बांधा था। शोभायात्रा में सजीव झांकिया को बच्चो ने साकार किया था। राम जानकी सहित हनुमानजी की झांकी मन मोह रही थी। मां दुर्गा के चरित्र को साकार करती झांकी, झांसी की रानी, शिवजी के प्रारूप की झांकी भी आकर्षण रही। साथ ही भजन मंडली की विभिन्न टोलियां साथ चल रही थी।

शोभायात्रा का विशेष आकर्षण रहा माता काली का सजीव नृत्य तथा सजीव रूप में शिवजी के गणों द्वारा नृत्य। महिलाओं द्वारा पूरे मार्ग पर शोभायात्रा के स्वागत हेतु रंगोलियों से सजाया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी व युवा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के नागरिको ने अथक प्रयास किया। इस उत्सव में सम्मिलित होकर पुण्य प्रसाद प्राप्त करने का आवाहन उत्सव समिति ने किया है|

कार्यक्रम की सफलतार्थ पी. विजयकुमार, टिंकू श्रीवास, अभय शर्मा, श्रवण शर्मा, विजय शर्मा, यशवंत नम्म्मी, सागर पिल्ले , सोनू सरेठा, देव भीसे, अमन शेंदे, राहुल गुंटलवार, उद्देश चंद्रवंशी, सौरभ धुरिया, शुभम धुरिया, मुकुल गौर, सुजल खोड़े, रोहन गौर, गणेश गोंडाने (बाबू), सोनू शर्मा, राकेश प्रतीक, विजय, विठ्ठल, पं. राजेश द्विवेदी, रमेश पटनायक, गुरूवचनसिंग, दीपांकर पाल, शरद शर्मा, प्रेमलाल यादव, के. गणेश, श्रीकांत रॉय, पी. हरिदास, बच्चू भैया, रमाटिचर, पी. कन्याकुमारी, शशी यादव, पुष्पा नागोत्रा, विलास खोड़े, तोलानी, सहित क्षेत्र के अनेक नागरिक व महिला सदस्य प्रयासरत है|

*राम जानकी विवाह व महाप्रसाद आज*

नवरात्र के अंतिम दिन १९ अप्रैल को प्रात ८.०० बजे पूजन होगा| १० बजे से १ बजे तक मनोकामना अखंड ज्योत सहित मुख्य घटविसर्जन होगा तथा राम-जानकी विवाह के अवसर पर ६.३० बजे नागमंदिर बेलिशाप से रामजी की बारात बडी धूमधाम से निकाली जाएगी। शाम ७ बजे राम-जानकी विवाह होगा। तत्पश्चात पटाभिषेक व महाप्रसाद होगा|

*२३ अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव*

२३ अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर सुबह ६.०० बजे हनुमानजी का अभिषेक तथा १० बजे से सुंदरकांड का सामुहिक पाठ होगा|

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

मतदान अधिकाऱ्यांनी 462 मतदान पथके आज रवाना

Thu Apr 18 , 2024
– हेलिकॉप्टरद्वारे 80, बसने 359 आणि जीपद्वारे 23 पथके बेसकॅम्पवर पोहचली गडचिरोली :- 12-गडचिरोलीलोकसभा निवडणुकीसाठी 19 एप्रिल रोजी मतदान होणार आहे. हे मतदान घेण्यासाठी निवडणूक विभागातर्फे मतदान अधिकाऱ्यांची पथके कालपासूनच रवाना करण्यात येत असून आज जिल्ह्यातील एकूण 462 पथके रवाना करण्यात आली. त्यातील 80 पथके हेलिकॉप्टरद्वारे पाठविण्यात आली आहेत. जिल्ह्यातील संवेदनशील व अतिसंवेदनशील भागात आज हेलिकॉप्टरद्वारे 80 पथके रवाना करण्यात आली. […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com