राधा कृष्ण संग खेली जाएगी फूलों की होली

नागपुर :- वर्धमान नगर के श्री राधाकृष्ण मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होली उत्सव धूमधाम से 24 मार्च को रात्रि 11 बजकर 15 मिनट पर होलिका दहन श्रेयांस विद्यालय प्रांगण में कर मनाया जाएगा। पूर्व नागपुर में होलिका दहन सिर्फ राधाकृष्ण मंदिर में ही भव्यरूप से उत्साह के साथ मनाया जाता है। उल्लेखनीय है कि स्वाइनफ्लू रोधक इलायची एवं कपूर का उपयोग होलिकादहन में किया जाता है। 25 मार्च को सुबह 9 बजे रंगउत्सव में राधाकृष्ण के श्रीविग्रह बाहर लाए जाएंगे| सभी भक्त उनके साथ गुलाब फूलों, गुलाल की होली खेलेंगे |

इस अवसर पर सभी पर केसर व गुलाबजल मिश्रित जल का छिड़काव किया जाएगा। मंदिर प्रांगण में भव्य मंडप में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होली के रसिया, होली के मधुर गीत श्री राधाकृष्ण उत्सव महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत किये जाएंगे। तत्पश्चात ठंडाई व अल्पोहार का वितरण होगा।श्री राधाकृष्ण मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टी पवन पोद्दार ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

भाजपा प्रदेश निवडणूक व्यवस्थापन व न्यायिक विभागातर्फे कार्यशाळेचे आयोजन

Thu Mar 21 , 2024
मुंबई :- भारतीय जनता पार्टी च्या प्रदेश निवडणूक व्यवस्थापन व न्यायिक प्रक्रिया विभागाच्या वतीने गुरुवारी भाजपा प्रदेश कार्यालयात कार्यशाळेचे आयोजन करण्यात आले होते. कार्यशाळेचे उद्घाटन लोकसभा निवडणूक व्यवस्थापन समितीचे प्रदेश संयोजक आ.प्रवीण दरेकर यांनी केले. निवडणूक व्यवस्थापन समितीचे प्रमुख आ.श्रीकांत भारतीय यांनी या कार्यशाळेचा समारोप केला. यावेळी विधी विभाग प्रदेश संयोजक अ‍ॅड.अखिलेश चौबे, सह संयोजक अ‍ॅड.शहाजी शिंदे, अ‍ॅड.विनायक वाजपेयी आदी […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com