सावन उत्सव में हरियाली हिंडोला झांकी प्रस्तुत

– 4 को होंगे छप्पन भोग के दर्शन, 7 को मनाई जाएगी जन्माष्टमी

नागपूर :-श्री राधाकृष्ण मंदिर, वर्धमान नगर में सावन झूलोत्सव में हरियाली हिंडोला की सुन्दर झांकी प्रस्तुत की गई। आज तीज पर महिलाओं के लिए फूलों का सुंदर झूला सजाया गया। पूजन राकेश अग्रवाल ने किया | प्रसादसेवा गोपाल केडिया, महेश सराफ ,श्रीकांत मानधना,कैलाश गुप्ता, मोरेश्वर काकड़े ने किया |

मैनेजिंग ट्रस्टी पवन पोद्दार ने बताया कि 4 सितंबर को छप्पन भोग अर्पित होगा। जन्माष्टमी उत्सव 7 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा | सुबह श्रीविग्रहों का अभिषेक दूध, दही, शहद, शक्कर से होगा | दोपहर 4 से 7 बजे तक लड्डूगोपाल का दुग्धाभिषेक होगा | रात्रि 9 बजे श्रीकृष्ण के भजन गायक कमलेश पांडे प्रस्तुत करेंगे | १२ बजे लड्डूगोपाल का जन्म होगा पश्चात अभिषेक, आरती एवं प्रसाद वितरण होगा| सभी से उपस्थिति की अपील मंदिर ने की है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

कुही परीसरात जनरेटर चोरी करणारे आरोपी अवघ्या १२ तासाचे आत गजाआड

Mon Sep 4 , 2023
– कुही पोलीसांची धडाकेबाज कारवाई… ०४ आरोपी अटकेत कुही :- उमेश ताराचंद गोडे रा धानोली यांनी पोलीस स्टेशन – कुही येथे तक्रार दिली कि, त्यांच्या घराच्या अंगणात ठेवलेले १० जनरेटर पैकी १५०० आर.पी.एम क्षमतेचे सोनालिका कंपनीचे ०२ जनरेटर ०२ डायनामा असे एकुण १,४०,०००/- रू किंमतीचा मुद्देमाल कोणीतरी अज्ञात इसमाने चोरून नेला. अश्या रिपोर्टवरून पो स्टे कुही येथे अपराध के ५७६/२३ […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com