नागपूर :- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन नागपुर मंडल के द्वारा दिनांक 24-11-20 को राजनगर, मानकापुर, नागपूर स्थित झोपड़पट्टी क्षेत्र की महिलाओं को सेनेटरी पैड का नि:शुल्क वितरण किया गया है। झोपड़पट्टी निवासी महिलाओं की आर्थिक हालात खराब होने के कारण सेनेटरी पैड का इस्तेमाल नहीं करती है। जिस कारण उन्हें गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन नागपुर की अध्यक्षा एवं मंडल रेल प्रबंधक द. पू. म. रेलवे नागपुर- नमिता त्रिपाठी के मार्गदर्शन में रश्मि चंद्रिकापुरे-उपाध्यक्षा सेक्रो नागपुर, नीता जगताप-उपाध्यक्षा सेक्रो नागपुर, तनुजा सिंह- सचिव सेक्रो नागपुर एवं अन्य पदाधिकारीगण सोनल गजाभिये एवं पुष्पा पटेल के करकमलों से सैनिटरी पैड का नि:शुल्क वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं को स्वास्थ्य के बारे में उचित मार्गदर्शन कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया एवं झोपड़पट्टी निवासी महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसकी जानकारी ली गई एवं उनकी समस्याएं सुनी गई।