पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने कभी सिद्धान्तों से समझौता नहीं किया – अग्रवाल

नागपुर :- देश के पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर की ९६ वी जयंती भ्रष्टाचार विरोधी जन मन के कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर चंद्रशेखर के निकट सहयोगी रहे एडवोकेट बी जे अग्रवाल ने कहा कि चंद्रशेखर देश के एक मात्र ऐसे नेता थे जिन्होंने सिद्धान्तों से कभी समझौता नहीं किया और प्रधानमंत्री जैसे शिर्ष पद को भी सिद्धान्तों के खातिर कुर्बान कर दिया। आज की नई पीढ़ी को उनके जीवन से सिख लानी चाहिए।

भ्रष्टाचार विराधी जनमन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि चंद्रशेखर ने धर्म, जाती के नाम पर राजनीति करने वालो का हमेशा विरोध किया और इससे देश की एकता और अंखडता के लिए एक बड़ा खतरा माना। धर्म की राजनीति करने वालो को वे हमेशा के एक बात कहते थे हम जिस संस्कृति में पैदा हुए है उसमें एक ही बात कही जाती है हे राम हमारा उद्धार करो पर देश मे नए पराक्रमी पैदा हो गए है जो राम का ही उद्धार करने निकले है। बेवजह के धार्मिक उन्मादों से कुछ हासिल नही होगा। अगर देश को गरीबी, भुखमरी, अशिक्षा, बेरोजगारी से लड़ना है तो हमें आपस में लड़ना बंद करना पड़ेगा। आज चंद्रशेखर के विचारों को आत्मसाद करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर संदीप अग्रवाल, पंडरी बागड़े, सचिन त्र्यम्बककर, अशोक कामडे, दीपक वर्मा, शोयब अली, मधु बुराडे, भाऊराव कंगाली, शैलेश राउत आदि उपस्थित थे।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

जी-20 आरोग्य कार्यगटाच्या दुसऱ्या बैठकीच्या आजच्या शेवटच्या सत्रात केंद्रीय आरोग्यमंत्री डॉ. मनसुख मांडवीय यांचे बीजभाषण

Tue Apr 18 , 2023
भीती आणि दुर्लक्ष अशा दोन्ही गोष्टींचे दुष्टचक्र भेदण्याची आपली सामूहिक जबाबदारी असून, महामारीशी सामना करतांना आलेला थकवा, आपल्या पुढच्या सज्जतेसाठी आणि प्रतिबंध तसेच प्रतिसादाच्या लढाईसाठी अडथळा ठरता कामा नये: डॉ मनसुख मांडवीय पणजी :-गोव्यात सुरु असलेल्या दुसऱ्या जी-20 आरोग्य कार्यगटाच्या बैठकीच्या समारोप सत्रात केंद्रीय आरोग्य आणि कुटुंब कल्याण मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया यांचे आज मुख्य भाषण झाले . “जी 20 […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com