छत्तीसगढ़ की सीनियर महिला हॉकी टीम नेशनल हेतु आज पुणे रवाना 

राजनांदगांव :- दिनाक 13 से 23 मार्च 2024 तक पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित 14वी हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप हेतु राज्य की हॉकी टीम नागपुर पुणे एक्सप्रेस में नागपुर से पुणे (महाराष्ट्र) के लिए आज रवाना हो गई है ।

छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी के मार्गदर्शन व हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव एवं शकील अहमद तथा बलविंदर कौर मेहरा के नेतृत्व में आयोजित कोचिंग कैम्प में खिलाडीयो का चयन उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर किया गया है,।

राज्य की सीनियर महिला हॉकी टीम का पहला मैच दिनांक 13 मार्च 2024 को मध्यप्रदेश हॉकी के साथ खेला जायेगा ।

छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त चैंपियनशिप में भाग ले रही राज्य के सीनियर महिला हॉकी टीम में शामिल खिलाड़ियो में कीर्ति देशमुख,गीतांजलि निर्मलकर, नेहा टोप्पो, नीलिमा कच्छप, अनिशा साहू, लीना कोसरे, सुनीता कुमारी,आँचल साहू,पूजा,अंजली महतो,मोनिका तिर्की,भूमिका उपाध्याय,मेघना साहू,ईशा साहू,कुसुम कुमारी, अनिता खुशरो,पूजा सिंह,रुषाली कश्यप तथा पूर्व अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बलविंदर कौर मेहरा कोच,और रंजु सागर मैनेजर के रूप में शामिल है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

नझूल जमिनीसाठी विशेष अभय योजना

Mon Mar 11 , 2024
मुंबई :- नागपूर व अमरावती विभागातील निवासी कारणांसाठी भाडेतत्त्वावर दिलेल्या नझूल जमिनींसाठी विशेष अभय योजना राबविण्याचा निर्णय आज झालेल्या मंत्रिमंडळ बैठकीत घेण्यात आला. बैठकीच्या अध्यक्षस्थानी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे होते. ही अभय योजना ज्या नझूल जमिनी निवासी कारणांसाठी लिलावाद्धारे, प्रिमिअम अथवा अन्यप्रकारे भाडे तत्त्वावर दिल्या आहेत त्यांनाच ३१ जुलै २०२५ पर्यंत लागू राहील. नझूल जमिनीच्या फ्रि होल्ड (भोगवटादार-१) करण्यासाठी जमिनीच्या प्रचलित […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com