महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस द्वारा चेंबर के नववर्ष 2023 के केलेण्डर का अनावरण

नागपूर :-विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष अश्विन प्रकाश अग्रवाल (मेहाड़िया) ने सचिव रामअवतार तोतला व चेंबर के पदाधिकारियों के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं हमारे लाडले नेता देवेन्द्र फडणवीस के देवगिरी के कार्यालय में सदिच्छा भेंट देकर नववर्ष की बधाई दी।

अध्यक्ष अश्विन प्रकाश अग्रवाल (मेहाड़िया) ने चेंबर की ओर से देवेन्द्र फडणवीस को नववर्ष की शुभकामना व बधाई देकर उनसे चेंबर के चेंबर के नववर्ष 2023 के केलेण्डर का अनावरण करने का निवेदन किया। देवेन्द्र फडणवीस ने उपस्थित चेंबर के पदाधिकारियों के साथ चेंबर के नववर्ष के केलेण्डर का अनावरण किया।

देवेन्द्र फडणवीस ने चेंबर के माध्यम से सभी व्यापारी बंधुओं को नववर्ष की शुभकामनाएं दी एवं नागपुर के साथ विदर्भ के आर्थिक विकास पर चेंबर के प्रतिनिधीमंडल से चर्चा की।

इस अवसर पर चेंबर के सर्वश्री – अध्यक्ष – अश्विन प्रकाश अग्रवाल (मेहाड़िया), सचिव – रामअवतार तोतला, कोषाध्यक्ष – सचिन पुनियानी, सहसचिव -राजवंतपाल सिंग तुली, दीपक अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य – संतोष काबरा व मनोज लटुरिया उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा चेंबर के सचिव रामअवतार तोतला ने दी।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

Glimpses of the Fly Past during the Full Dress Rehearsal of Republic Day Parade 2023, at Kartavya Path on January 23, 2023.

Tue Jan 24 , 2023
Glimpses of the Fly Past during the Full Dress Rehearsal of Republic Day Parade 2023, at Kartavya Path on January 23, 2023.    Follow us on Social Media x facebook instagram

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com