‘खिचड़ी मनोरथ व होली रसिया’ सोत्साह मनाया

– फाग गीतों की लगी झड़ी

नागपुर :-श्री लोहाणा सेवा मंडल नागपुर की ओर से आयोजित व महिला समिति द्वारा संचालित संयोजिका मीनाबेन ठक्कर, मीनाबेन सागलानी के नेतृत्व में “खिचड़ी मनोरथ व होली रसिया” कार्यक्रम हिवरी नगर स्थित श्री छोटालाल माधवजी सूचक भवन में उत्साह से मदन मोहन हवेली के मुखिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सभी उपस्थित की बहनों ने श्री राधाकृष्ण संग फूल और गुलाल से होली खेली।

कार्यक्रम की संयोजिका पारुल बेन वसानी, सह संयोजिका संगीताबेन कारिया, भारती बेन खेतानी ने बताया कि रंगबिरंगे व उल्लासमय माहौल में मथुरा व बरसाना के राधाकृष्ण एवं चंपारण के श्रीनाथजी, यमुनाजी व श्री महाप्रभूजी के सान्निध्य में नागपुर की लोहाणा ज्ञाती की सभी बहनों ने गरबा व फागनृत्य किया। इस उपलक्ष्य में मुखियाजी व्रजेश ने यमुना का लोटी उत्सव संपन्न कराया व सभी उपस्थितों को यमुनापान कराया। श्री मदनमोहन हवेली व श्री जलाराम महिला मंडल की सदस्यों ने होली रसिया व फागगीतों की झड़ी लगा दी। उपस्थित ज्ञातीजनों ने पातल प्रसाद ग्रहण किया। सेवा मंडल के पूर्व अध्यक्ष, वर्तमान अध्यक्ष व समस्त कार्यकारिणी सदस्य प्रमुखता से उपस्थित थे।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

'लमीतीए युद्धसराव- २०२४' या संयुक्त युद्ध सरावासाठी भारतीय लष्कराच्या तुकडीचे सेशेल्सकडे प्रस्थान

Mon Mar 18 , 2024
नवी दिल्ली :- ‘लमीतीए-2024’ या संयुक्त युद्ध सरावात सहभागी होण्यासाठी भारतीय लष्कराच्या तुकडीने आज सेशेल्सकडे (पूर्व आफ्रिकेतील एक देश) प्रस्थान केले. SDF म्हणजेच सेशेल्स संरक्षण दल आणि भारतीय लष्कर यांच्या दरम्यान दहाव्यांदा हा युद्ध सराव होत आहे. 18 ते 27 मार्च 2024 या काळात सेशेल्समध्ये हा संयुक्त युद्ध सराव केला जाणार आहे. क्रेऑल भाषेत ‘लमीतीए’ या शब्दाचा अर्थ- मैत्री- असा […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com