नाग विदर्भ चेंबर ऑफ काॅमर्स के नए अध्यक्ष अर्जुनदास आहुजा व सचिव सचिन पुनियानी बने

नागपूर :-विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ काॅमर्स के कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति अर्जुनदास आहुजा को अध्यक्ष एवं सचिन पुनियानी को सचिव के रूप में चयन किया गया है।

अर्जुनदास आहुजा द्वारा चेंबर में किए गए सहयोग व योगदान को देखते हुये चेंबर के पदाधिकारियों द्वारा दि. 7 मई 2024 की बोर्ड मींटिग में अर्जुनदास आहुजा को चेअरमेन के साथ-साथ अध्यक्ष पद हेतु चयन किया गया। नाग विदर्भ चेंबर ऑफ काॅमर्स का अध्यक्ष पद को स्वीकार करने के पश्चात् अर्जुनदास आहुजा ने अपने उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र पत्र दिया।

उसी तरह कोषाध्यक्ष सचिन पुनियानी द्वारा लगभग 13-14 वर्षो से विभिन्न पदों पर रहकर चेंबर को दी हुई सेवाओं को देखते हुए दि. 5 जून 2024 को चेंबर कार्यालय विशेष कार्यकारिणी सभा का आयोजन कर नाग विदर्भ चेंबर ऑफ काॅमर्स के सचिव पद हेतु पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यो द्वारा सर्वसम्मति से उनका चयन किया गया। साथ ही उन्होंने भी सचिव पद स्वीकार करने के पश्चात् कोषाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया।

चेंबर के नए अध्यक्ष अर्जुनदास आहुजा व नए सचिव सचिन पुनियानी ने चेंबर के सहयोगी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उन्हें अध्यक्ष व सचिव पद पर सुशोभित करने हेतु धन्यवाद दिया एवं कहा कि चेंबर व व्यापारियों के हितार्थ अपने दायित्वों का निर्वाह पूर्ण जिम्मेदारी से करेंगे।

इस सभा में प्रमुखता से सर्वश्री – अध्यक्ष – अर्जुनदास आहुजा, उपाध्यक्ष फारूक अकबानी, सचिव – सचिन पुनियानी, सहसचिव – शब्बार शाकिर, राजवंतपाल सिंग तुली, दीपक अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी – हेमंत सारडा, कार्यकारिणी सदस्य – दौलत कुंगवानी, गजानंद गुप्ता, हुसैन अजानी, मधुर बंग, मनोज लटुरिया, मोहन चोईथानी, नारायण तोष्णीवाल, प्रभाकर देशमुख, राकेश आहुजा, संतोष काबरा, योगेश भोजवानी, धर्मेन्द्र आहुजा, मनोहरलाल आहुजा, मोहन गट्टानी, राकेश गांधी, व विजय केवलरामानी उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सचिव सचिन पुनियानी ने दी।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

३० जून पूर्वी ऑनलाईनरित्या मालमत्ता कर भरल्यास १५ टक्के सूट

Sat Jun 8 , 2024
– आतापर्यंत 30.74 कोटी रुपये जमा : सर्वाधिक लाभार्थी लक्ष्मीनगर झोनमध्ये नागपूर :- नागपूर महानगरपालिका क्षेत्रातील मालमत्ता धारकांसाठी मनपाद्वारे महत्वपूर्ण निर्णय घेण्यात आलेला आहे. आर्थिक वर्ष २०२४-२५ मध्ये मालमत्ता कराची चालू वर्षाची पूर्ण रक्कम एकमुस्त ऑनलाईन माध्यमातून नागपूर महानगरपालिका निधीत जमा करणाऱ्या मालमत्ता धारकास कर रक्कमेत १५ टक्के सूट दिली जाणार आहे. याशिवाय ऑफलाईन माध्यमातून कर भरणाऱ्या मालमत्ता धारकास १० […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com