11,000 दीपों से जगमगाएगा प्राचीन शिव मंदिर परिसर

– दक्षिण भारतीय कार्तिक दीपोत्सव का आयोजन

नागपुर :- कार्तिक मास के अवसर पर बेलिशॉप-मोतीबाग रेलवे कॉलोनी, कामठी रोड स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर परिसर में शिव मंदिर व दक्षिण भारतीय महासंघ के सयुक्त तत्वावधान में दक्षिण भारतीय दीपोत्सव 2022 का आयोजन शनिवार 12 नवंबर को शाम 6.30 बजे आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर 11,000 दीपो को सामूहिक रूप से प्रज्वलित किया जायेगा। 30 बाय 30 फीट का स्वास्तिक होगा आकर्षण का केंद्र। रंगोलियों से पूरे परिसर को सजाया जाएगा। इस विलोभनीय दृश्य को देखने का अनुरोध आयोजन समिति ने किया है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रसिद्ध व्यवसायी सत्य नारायण नुवाल, नागपुर नागरिक बैंक के अध्यक्ष संजय भेंडे, नगरसेवक संदीप सहारे, बालरोग विशेषज्ञ डॉ. उदय बोधनकर, गुरुनानक इंस्टीट्यूट के सीएमडी नवनीत सिंग तुली, नियोग थेरेपिस्ट विजय गुप्ते, वीरेंद्र झा, नैचरोपैथी व योग थेरेपिस्ट डॉ. प्रवीण डबली, पी. सत्याराव, मनीष नायडू, प्रकाशराव (गुंडुराव) प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे।

गत 10 वर्षों से इस उत्सव को बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। इस आयोजन में सभी दीप दान कर सम्मिलित हो सकते है। सभी से अपना सहयोग आयोजन समिति के सदस्यों को देने का अनुरोध किया गया है।

यह उत्सव हर वर्ष कार्तिक मास में दक्षिण भारतीय समुदाय की ओर से मनाया जाता है। कार्तिक मास में दीप दान का विशेष महत्व बताया गया है।

कार्यक्रम की सफलतार्थ वीरेंद्र झा, प्रकाशराव (गुण्डु), पी. सत्याराव, डॉ. प्रवीण डबली, जुगलकिशोर शाहू, उमेश चोकसे, प्रकाशराव ( गुंडूराव) , शरद शर्मा, मनीष नायडू, प्रेमलाल यादव, गणेश कोतुलवर, गुरुबचन सिंग खोखर, श्रीकांत रॉय, दीपांकर पाल, अशोक पटनायक, रामकृष्ण पटनायक, अनुराधा नागोत्रा, पी. कन्याकुमारी, , प. कृष्णमुरली पांडेय, सुखचरण मडावी, विलास खोडे, रमा टीचर, पुष्पा नागोत्रा, पी. विजय कुमार, , ग्रेटि ग्रोवर, दीपांकर पाल, सहित सभी श्रद्धालुओ अथक प्रयास कर रहे है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

उपमुख्यमंत्री फडणवीस यांनी कणखर भूमिका घेतल्यामुळे प्रतापगडावरची अतिक्रमणे हटली - भाजपा आ. नितेश राणे यांचे प्रतिपादन

Fri Nov 11 , 2022
मुंबई :- प्रतापगडावर अफझलखानाच्या कबरीजवळची अतिक्रमणे हटविण्याची मागणी अनेक वर्षांपासून होत होती. मात्र त्याकडे दुर्लक्ष केले गेले. कणखर भूमिका घेत ही अतिक्रमणे हटविल्याबद्दल महाराष्ट्राच्या शिवप्रेमी जनता उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांचे अभिनंदन करीत आहे, असे प्रतिपादन आ. नितेश राणे यांनी शुक्रवारी केले. भाजपा प्रदेश कार्यालयासमोर झालेल्या सभेत आ. राणे बोलत होते. अफझलखानाच्या कबरीजवळची अतिक्रमणे हटविल्याबद्दल या कार्यक्रमाचे आयोजन करण्यात आले होते. […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com