जम्मू-कश्मीर – सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि बरामद किये गये हथियार और गोला-बारूद में दो एके-47 राइफल के साथ दो मैगजीन और 63 गोलियां, एक 223 बोर की एके आकार की बंदूक, उसकी दो मैगजीन तथा 20 गोलियां और एक चीनी पिस्तौल शामिल है।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित एक गांव में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। इस की जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी। अधिकारियों ने बताया कि नूरकोट गांव में सेना और पुलिस के संयुक्त तलाश अभियान के दौरान इस ठिकाने का पता चला।
J&K | Army & Spl Ops Group carried out a jt op & recovered arms & ammunition from a village along LoC in Poonch dist. Two AK-47 rifles, one 223 bore AK shape gun with handgrip, 1 Chinese Pistol, 1 Chinese pistol magazine, 63 AK-47 rounds, four Chinese pistol rounds etc recovered pic.twitter.com/4z2zfDwMRL
— ANI (@ANI) April 4, 2022
अधिकारियों ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर रविवार देर शाम अभियान चलाया गया, हालांकि इस दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।