– देश के इस पर्यटन स्थल का विकास कब होगा?
नागपुर :- भारत का एक मात्र पर्यटन स्थल बने मेट्रो पुल जिसमे नीचे सड़क, ऊपर रेलवे ट्रैक उसके उपर फिर सड़क (ब्रिज) और उसके उपर मेट्रो यह चित्र पूरे देश में कही भी नही है। यह ब्रिज बन कर तैयार है कामठी रोड स्थित कड़वी चौक गुरुद्वारे के पास। लेकिन आज इसके नीचे बने गड्डे में ऑफिस जाने निकले राहगीर गड्डे में पानी भरा होने की वजह से उस गड्डे में गिरकर घायल हो रहे है। आज सुबह ही इसमें कई राहगीर अपनी गाड़ी का बैलेंस खोकर इसमें गिर रहे है। ट्रैफिक जाम अलग रहा है। मानो प्रशासन नींद में सोया है। यह गड्डे यह कई दिनों से है। अखबार के माध्यम से भी यह स्थिति प्रशासन तक पहुंचाई गई। लेकिन नेशनल हाइवे होने के बाद भी शहर में यह स्थिति चिंतनीय है।
ज्ञात हो हरवर्ष गढ्डों की लीपापोती होती है और हर बारिश में स्थिति जस की तस होकर राहगीरों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है। जब चिल्ला चपट होती है तब प्रशासन नींद से जागकर लीपापोती करता है। क्या प्रशासन को यह दिखाई नही देता। क्या इसका स्थाई समाधान नहीं किया जा सकता। जेड आर यू सी सी सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रवीण डबली ने इसका स्थाई समाधान करने की मांग प्रशासन से की है। साथ ही इस तरह के एकमात्र पर्यटन स्थल का विकास कब होगा यह प्रश्न उपस्थित हो रहा है।
ज्ञात हो इस पर कच्चा डामरीकरण किया गया लेकिन बारिश ने सड़क की पोल खोल दी। पुनः गड्डे बन गए थे।
गड्डे तो उस पर्यटन स्थल की शोभा बढ़ा रहे है। जहा से रोज सैकड़ो गाडियां गुजरती है। स्कूल बस, ऑटो जिसमे से बच्चो की स्कूल बैग कई बार पाने में गिर चुकी है। लेकिन मेट्रो या फिर मनपा भी इस सड़क को बनाने का जज्बा नही दिखती। सड़क की हालत व पर्यटन स्थल की सुंदरता को दिखाते नजर आ रहे हैं।
– डॉ. प्रवीण डबली*, वरिष्ठ पत्रकार, नागपुर