– महाजनवाडी में जागतिक महिला दिन पर हल्दी कुकु कार्यक्रम
हिंगना :- जागतिक महिला दिवस के उपलक्ष वानाडोगरी नगर परिषद अंतर्गत महाजनवाडी के प्रभाग 10 स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हल्दी कुंकु कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें क्षेत्र की विधवा महिलाओं, आंगनवाड़ी सेविका, मदतनीस, आशा वर्कर, कोरोना योद्धा महिलाओं को शाल श्रीफल, पुष्पगुच्छ, भेट वस्तु देकर सम्मानित किया गया। महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र की समाजिक कार्यकर्ता आसमा फिरोज महाजन ने किया था।
जिसमें क्षेत्र की 58 विधवा महिलाओ को सम्मानित किया गया। साथ ही कोरोना वॉरियर आंगनवाड़ी सेविका, मदतनिस, आशा वर्कर को भी शाल श्रीफल पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। करेक्रम में उपस्थित 500 से अधिक महिलाओं को भेट वस्तु दी गई। इस वक्त वानाडोंगरी नप की पुर्व अध्यक्षा वर्षा शाहाकार, हिंगना न. प. की नगराध्यक्षा लता गौतम, पुर्व नगरसेविका चंदा अजमेरे, पुर्व नगरसेविका सुलोचना झाड़े, समाजसेविका रेशमा महाजन आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन अर्चना घाटुर्ले ने कर उपस्थितियों का आभार छाया बानाइत ने माना। कार्यक्रम के सफलतार्थ आयोजिका आसमा महाजन, नीता सातोकर, छाया वांढरे, पांडे ताई, कविता डोलसकर, भाग्यश्री घाटुले, किरण नंदनवार, शिवानी कडु, पुजा राउत, मस्के, राधा घाटुले, निघोट काकू, रेखा चिकलखुंडे, पायल शेटे, अश्विनि देवतले, आंबुलकर ताई आदि ने परिश्रम किया।