5001 दीपों से जगमगाएगा प्राचीन शिव मंदिर परिसर

नागपुर –  कार्तिक मास के अवसर पर बेलिशॉप-मोतीबाग रेलवे कॉलोनी, कामठी रोड स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर परिसर में दीपोत्सव 2021 का आयोजन रविवार 28 नवंबर को शाम 7 बजे आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर  5001 दीपो को सामूहिक रूप से प्रज्वलित किया जायेगा। रंगोलियों से पूरे परिसर को सजाया गया। इस विलोभनीय दृश्य को देखने का अनुरोध आयोजन समिति ने किया है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगरसेवक संदीप सहारे, जी.यन. आय. के सी.एम.डी. नवनितसिंग  तुली , महा मेट्रो के प्रोजेक्ट मैनेजर आय. उदयकुमार रेड्डी,  बालरोग विशेषज्ञ डॉ. उदय बोधनकर, विजय गुप्ते, वीरेंद्र झा, डॉ. प्रवीण डबली, प. नंदकिशोर पांडेय, प. कृष्ण मुरली पांडे, पी. सत्याराव प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे।
कोरॉना महामारी की वजह से इसे सीमित श्रद्धालुओं की उपस्थिति में  सभी नियमों का पालन कर मनाने का निर्णय लिया गया। ईश्वर से कोरोना से विश्व को छुटकारा दिलाने की प्रार्थना की जाएगी।
 गत 7 वर्षों से इस उत्सव को बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है।
इस आयोजन में सभी दीप दान कर समिलित हो सकते है। सभी से अपना सहयोग आयोजन समिति के सदस्यों को देने का अनुरोध किया गया है।
की सभी ने प्रशंसा की। यह उत्सव हर वर्ष कार्तिक मास में दक्षिण भारतीय समुदाय की ओर से मनाया जाता है। कार्तिक मास में दीप दान का विशेष महत्व बताया गया है।
कार्यक्रम की सफलतार्थ वीरेंद्र झा, प्रकाशराव (गुण्डु), पी. सत्याराव, डॉ. प्रवीण डबली, जुगलकिशोर  शाहू, उमेश  चोकसे, प्रकाशराव ( गुंडूराव) ,प.भ. हरिदास, शरद शर्मा, प्रेमलाल यादव, गणेश कोतुलवर, गुरुबचन सिंग खोखर, श्रीकांत रॉय, दीपांकर पाल, अशोक पटनायक, रामकृष्ण पटनायक, पी. कन्याकुमारी, , प. कृष्णमुरली पांडेय, सुखचरण मडावी, विलास खोडे, रमा टीचर,  पुष्पा नागोत्रा, शशि यादव, पी. विजय कुमार, , ग्रेटि ग्रोवर, दीपांकर पाल, सहित सभी श्रद्धालुओ ने अथक प्रयास कर रहे है।
Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

News Today 24x7

Next Post

माओवादियों ने मचाया उत्पात।

Sat Nov 27 , 2021
मरदीनटोला मुठभेड़ के विरोध मे 27 नवंबर को 6 राज्यों मे किया था बंद का आह्वान। गडचिरोली – माओवादियों ने 27 नवंबर को गडचिरोली के मरदीनटोला मुठभेड के विरोध मे देश के 6 राज्यों मे बुलायी बंद के तहत अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए उत्पात मचाया है। इसके तहत माओवादियों ने छत्तीसगढ राज्य के बस्तर के अलग अलग इलाकों मे […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!