वर्षायोग मंगल कलश स्थापना 21 को

– मुनिश्री स्वात्मनंदी गुरुदेव का चातुर्मास

नागपुर :- श्री सैतवाल जैन संगठन मंडल अंतर्गत श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर ग्रेट नाग रोड, महावीरनगर नागपुर में आचार्यश्री आत्मनंदी गुरुदेव के शिष्य मुनिश्री स्वात्मनंदी गुरुदेव का चातुर्मास हो रहा हैं। पिछले वर्ष गुरुदेव का चातुर्मास अमरावती जिले शेंदुरजनाघाट में हुआ था। चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सुभाष मचाले ने बताया 21 जुलाई को दोपहर 2 बजे संस्था के सभागृह में मुनिश्री स्वात्मनंदी गुरुदेव के वर्षायोग मंगल कलश की स्थापना होगी। इसके पूर्व सुबह 7:30 बजे ध्वजारोहण होगा। सुबह 8 बजे कल्याण मंदिर विधान होगा। विधान के प्रतिष्ठाचार्य पं. संजय जैन सरस चिचोली हैं। संगीतकार रोहित रंगीला संघ भोपाल हैं। प्रतिदिन सुबह 8 बजे अभिषेक पूजन, 8:30 बजे गुरुदेव का प्रवचन। 9:30 बजे गुरुदेव की आहारचर्या होगी। दोपहर 1 बजे गुरुदेव का स्वाध्याय, दोपहर 3 बजे श्रावक स्वाध्याय, शाम 5 बजे प्रतिक्रमण, शाम 7 बजे आरती। रात 8 बजे वैय्यवृत्ति होगी। विशेष कार्यक्रमों में 22 जुलाई को वीरशासन जयंती, 11अगस्त को पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक मुकुट सप्तमी, 19 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व, पर्युषण पर्व 8 सितंबर से 17 सितंबर तक, 8 अक्टूबर नवरात्र चौष्षठ रिद्धि विधान होगा।

समाज के सदस्यों से उपस्थिति की अपील चातुर्मास समिति के संयोजक चंद्रकांत वेखंडे, नितिन नखाते, प्रकाश मारवडकर ने की हैं।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

17 ला बसपाची प्रदेश स्तरीय बैठक

Tue Jul 16 , 2024
नागपूर :- बसपाच्या राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन मायावती ह्यांनी महाराष्ट्र प्रदेश बसपाच्या अध्यक्षपदी ऍड सुनील डोंगरे यांची निवड केल्यानंतर मुंबईत प्रथमत:च राज्यस्तरीय बैठकीचे आयोजन करण्यात आले आहे. या बैठकीला प्रामुख्याने महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा खासदार रामजी गौतम तसेच प्रदेशाध्यक्ष ऍड सुनील डोंगरे  प्रामुख्याने उपस्थित राहून मार्गदर्शन करतील. ही बैठक मुंबई च्या पश्चिम दादर मधील ब्राह्मण सेवा संघ सभागृह, मनपा शाळेजवळ […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com