मेजबान राजनांदगांव की दुसरी जीत, कांकेर को 9-0 गोल से पराजित किया

– बिलासपुर ने कोरबा को 16-0 गोल से पराजित किया,अस्मिता हॉकी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता

राजनादगांव :- स्पोटर्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया, हॉकी इंडिया व छत्तीसगढ हॉकी के तत्वधान में आयोजित की जा रही अस्मिता हॉकी राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के दुसरे दिन भी चार मैच खेला गया जिसमें आज का पहला मैच हॉकी कबीरधाम विरूद्ध हॉकी जांजगीरचांपा के मध्य खेला गया इस मुकाबले में हॉकी कबीरधाम ने हॉकी जांजगीर चांपा को 6-1 गोल से पराजित किया हॉकी जांजगीरचांपा ने मैच के शुरूवाती 6 वे मिनट में ही जांजगीर के रानी ने गोल कर 1-0 गोल की बढत बनाई हुई थी जिसे हॉकी कबीरधाम ने मैच के 18 वे मिनट में रूखमणी ने गोल कर 1-1 गोल की बराबरी पर ला दिया जिसके बाद से ही हॉकी कबीरधाम ने अपने आक्रमाक पारी का खेल खेलते हुए मैच के 22वें मिनट में रूखमणी ने मैच के 30वें मिनट में याशोदा ने और मैच के 42वे और 47वें मिनट में यशोदा ने गोल करते हुए यह मैच में जीत हासिल की।

आज का दुसरा मैच हॉकी बिलासपुर ने हॉकी को को एकतरफा मुकाबले में 16-0 गोल से एक आसान जीत हासिल की हॉकी बिलासपुर की ओर से डॉली ने 4 गोल, दामिनी ने 2 गोल, मधू सिदार ने 5 गोल भूमिका धनकर ने 2 गोल, मीनाक्षी उमरे ने 2 गोल और स्मिता कूजूर और रिया खलखो ने 1-1 गोल किया था। आज का तीसरा मैच स्पोटर्स अकादमी रायपुर विरूद्ध हॉकी दुर्ग के मध्य खेला जिसमें स्पोटर्स अकादमी रायपुर ने एकतरफा मुकाबले में 12-0 गोल से दुर्ग को पराजित किया स्पोटर्स अकादमी रायुपर की ओर से नम्रता ने 6 गोल योगिता ने 2 गोल नंदनी ने 2 गोल और जिज्ञासा और मिना ने 1-1 गोल किया.

आज का अंतिम मैच मेजबान राजनांदगांव ने हॉकी कांकेर को 9-0 गोल से पराजित किया इस एकतरफा मुकाबले में मेजबान राजनांदगांव की ओर से दुबी रावत ने 3 गोल अक्षिता अहूजा,ने 1 गोल आराधना, ने 1 गोल सिमरण यादव 2 गोल और पुनम देवांगन और प्रियांशी मौर्या,ने 1-1 गोल किया था मैच के पूर्व उपस्थित आतिथियों ने मैदान के मध्य जा कर खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया आज के मैच में प्रमुख रूप से फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ हॉकी, अनुराज श्रीवास्तव, ऑशा थॉमस, तीरथ गौस्वामी, सचिन खोब्रगढे, शकिल अहमद,अभिनव मिश्रा, राजेश निर्मलकर, खेमराज सिन्हा, कृष्णा यादव, रूपेश जायसवाल सहित खेल प्रेमी जनता उपस्थित थे।

आज के मैच

पहला मैच सुबह 08 बजे हॉकी दुर्ग विरूद्ध हॉकी जांजगीरचांपा

दुसरा मैच 09ः00 बजे हॉकी कोरबा विरूद्ध हॉकी कांकेर के मध्य

तीसरा मैच दोपहर 02ः30 बजे स्पोटर्स अकादमी रायपुर विरूद्ध हॉकी कबीरधाम के मध्य

चौथा मैच मेजबान राजनांदगांव विरूद्ध हॉकी बिलासपुर के मध्य खेला जायेगा

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

Next Post

छत्रपती शिवाजी महाराजांची प्रेरणा नव्या पिढीसाठी दिशादर्शक - पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे

Thu Feb 20 , 2025
– जय छत्रपती शिवाजी महाराज, जय भारत पदयात्रेचे दिमाखदार आयोजन – आखाडे, लेझिम, ढोलताशा पथक, आदिवासी नृत्य अनेक झाकींमधून महाराजांना वंदन नागपूर :- हिंदवी स्वराज्याचे संस्थापक श्रीमंत योगी छत्रपती शिवाजी महाराज यांचा जाज्वल्य इतिहास हा सर्वांसाठीच प्रेरणादायी आहे. त्यांच्या कार्याची महती लहान थोरांपर्यंत पोहोचणे आवश्यक असून यासाठी ‘जय छत्रपती शिवाजी महाराज जय भारत पदयात्रा’ हा उत्तम उपक्रम असल्याचे प्रतिपादन महसूल […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!