राष्ट्रपति 3 से 7 जुलाई तक कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र की यात्रा करेंगी

नई दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 3 से 7 जुलाई 2023 तक कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र की यात्रा करेंगी।

राष्ट्रपति, 03 जुलाई 2023 को मुद्देनहल्ली, कर्नाटक में श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वह शाम को कर्नाटक, राजभवन में पीवीटीजी के सदस्यों के साथ संवाद करेंगी।

04 जुलाई 2023 को राष्ट्रपति हैदराबाद में अलूरी सीतारामा राजू की 125वीं जन्मशती समारोह की शोभा बढ़ायेंगी और समापन समारोह को संबोधित करेंगी।

05 जुलाई 2023 को राष्ट्रपति गोंडवाना विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। वह कोराडी, नागपुर में भारतीय विद्या भवन के सांस्कृतिक केन्द्र का भी उद्घाटन करेंगी।

06 जुलाई 2023 को राष्ट्रपति राजभवन, नागपुर में पीवीटीजी के सदस्यों के साथ संवाद करेंगी। वह राजभवन में महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में भी भाग लेंगी।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

जाहीर प्रारूप प्रभाग रचनेवर आक्षेप घेण्याच्या अंतिम मुदतीत 9 आक्षेप दाखल

Mon Jul 3 , 2023
संदीप कांबळे, विशेष प्रतिनिधी  -कामठी तालुक्यातील 11 ग्रामपंचायतीचे आरक्षण जाहीर कामठी :- पंचवार्षिक मुदत संपत असलेल्या कामठी तालुक्यातील 11 ग्रामपंचायतिचे प्रारूप प्रभाग रचना प्रसिद्ध झाल्याने राजकीय हालचालींना वेग आला आहे.यासंदर्भात तहसीलदार अक्षय पोयाम यांच्या आदेशान्वये पंचवार्षिक मुदत संपत असलेल्या कामठी तालुक्यातील वारेगाव, चिखली, नान्हा मांगली,गारला,नेरी,उमरी,बिडगाव,वरंभा, बाबूलखेडा, चिकना,कवठा या 11 ग्रामपंचायतीत 21 जून रोजी विशेष ग्रामसभा घेऊन प्राधिकृत केलेल्या अधिकाऱ्यांच्या अध्यक्षतेखाली […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com