महिला दिवस पर पुलक मंच परिवार ने किया सम्मान

नागपुर :- अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच और राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच महावीर वार्ड नागपुर द्वारा शुक्रवार को दोपहर में पुलक मंच परिवार कार्यालय महावीरनगर में आयोजन किया गया।

प्रमुख अतिथि नीता चंद्रकांत वेखंडे, अमरस्वरूप परिवार की विश्वस्त नीता मनीष मेहता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंच की अध्यक्ष कल्पना सावलकर ने की। सत्कारमूर्ति सुधाबेन भरतभाई बाटविया, जयश्री राजेंद्र नखाते थी। मंच संचालन स्वाति तुपकर ने किया, अतिथियों का परिचय मनीषा शहाकार, विभा भागवतकर ने दिया। सम्मान पत्र का वाचन प्रतिभा नखाते ने किया। प्रस्तावना कल्पना सावलकर, आभार शुभांगी लांबाडे ने माना। गोंधली नृत्य बालिका काव्या लोहे ने प्रस्तुत किया। सुधाबेन बाटविया, जयश्री नखाते का शाल, श्रीफल, सम्मान पत्र, मोतियों की माला,धर्म दुपट्टा, किताब देकर शुभांगी लांबाडे, योगिता जैन, ममता रणदिवे, नीता वेखंडे, नीता मेहता ने किया। अंबानगर स्नेह महिला मंडल की महिलाओं का विशेष सम्मान किया गया इस अवसर सत्कार के जवाब में जयश्री नखाते ने कहा महिलाओं में सहनशक्ति अधिक होती हैं। महिलाओं में विश्वास सहानुभूति होती हैं। महिला परिवार के साथ समाज और देश का नाम रोशन करती हैं।

कार्यक्रम में मनीषा नखाते, नीलिमा भुसारी, स्वाति महात्मे, सुनंदा मचाले, अर्चना गडेकर, निकिता मुधोलकर, शीला भांगे, मंगला मेंढे, वैजयंती कापसे आदि उपस्थित थे।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

गोविंदा- गोविंदा, वेंकेट रमणा गोविंदा से गूंजा बालाजी मंदिर

Mon Mar 11 , 2024
– निकली 108 मंगल कलश की यात्रा नागपुर :- श्री वेंकटेश देवस्थान, धारस्कर रोड, इतवारी का 55वां वार्षिक उत्सव समारोह उत्साह और श्रद्धा से मंदिर में विविध धार्मिक आयोजन के साथ मनाया गया। आज समारोह के अंतिम दिवस कलश यात्रा निकली गई। यात्रा में असंख्य वैष्णवजन उपस्थित थे। कलश यात्रा में 108 मंगल कलश सिर पर धारण कर महिलाएं चल […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com