प्रफुल्ल पटेल ने नागपुर शहर राकांपा में भरा जोश

नागपुर – राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी नागपुर शहर कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने गणेश पेठ पार्टी कार्यालय में पक्ष पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिकों को संबोधित किया। पक्ष कार्यकर्ता और नागरिकों से पक्ष संगठन तथा विविध स्थानीय समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब कोई भी अन्याय पार्टी के कार्यकर्ताओं पर नहीं होगा। आगामी मनपा चुनाव के लिए राकांपा नागपुर शहर ने पूरे शहर में अपनी ताकत झोंक दी है ताकि भविष्य में पूरी सीटों पर लड़ाया जा सके। साथ ही साथ यह भी भरोसा दिलाया कि विधानसभा चुनाव में नागपुर शहर में राकांपा का उम्मीदवार शत प्रतिप्रतिशत होंगा। कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित माजी मंत्री रमेश बंग ने भी जल्द से जल्द आगमन मनपा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से कमर कसने की बात कही और ज्यादा से ज्यादा मनपा में सीटों को चुना कर लाने का भरोसा दिलाया। शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे ने नागपुर शहर राकांपा के पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्रफुल्ल पटेल के सामने रखा और जल्द से जल्द आपका उसका निवारण करने का आश्वासन भी दिया।
          कार्यकारिणी की बैठक में नागपुर शहर निरीक्षक व माजी आमदार राजेंद्र जैन, सुबोध मोहिते, शब्बीर अहमद विद्रोही, प्रकाश गजभिए, दिनानाथ पडोले, प्रवीण कुंटे पाटील, अनिल अहीरकर, आबा पांडे, सलिल देशमुख, प्रशांत पवार, वर्षा शामकुले, जावेद हबीब, दिलीप पंकुले, बजरंग सिंह परिहार, शेखर सावरबांधे, रमेश फुले आदि नागपुर शहर के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

News Today 24x7

Next Post

लसीकरण आणि चाचण्यांवर भर द्या : महापौर दयाशंकर तिवारी

Wed Jan 5 , 2022
कोरोनाच्या तिस-या लाटेच्या अनुषंगाने घेतला आरोग्य व्यवस्थेचा आढावा नागपूर, ता. ५ : कोरोनाच्या ओमिक्रॉन व्हेरीयंटचा संसर्ग वाढत आहे. कोरोनाच्या या तिस-या लाटेपासून नागपूर शहरातील नागरिकांचे संरक्षण करण्याच्या दृष्टीने लसीकरण आणि कोरोना चाचण्यांवर जास्तीत जास्त भर द्या, असे निर्देश महापौर दयाशंकर तिवारी यांनी दिले.             कोरोनाच्या ओमिक्रॉन व्हेरियंटसह आलेल्या तिस-या लाटेच्या अनुषंगाने महापौरांनी बुधवारी (ता.५) आरोग्य व्यवस्थेचा आढावा घेतला. मनपा मुख्यालयातील छत्रपती शिवाजी महाराज नवीन प्रशासकीय […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com