प्रातःकालीन संगीत सभा ‘ब्रह्मनाद’ का रविवार दि. 8 जनवरी 2023 को केंद्र परिसर मे होगा आयोजन

 द.म.क्षे.सां. केंद्र, नागपुर परिसर में गुँजेंगे हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के स्वर

 सुप्रसिध्द हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका शाश्वती मंडल द्वारा दी जाएगी शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति

नागपूर :- “आज़ादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर द्वारा दिनांक 8 जनवरी 2023 रविवार को प्रातः 6.30 बजे दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र परिसर में लोकप्रिय प्रातःकालीन संगीत सभा ‘ब्रह्मनाद’ का आयोजन किया गया है। इस आयोजन मे नई दिल्ली की सुप्रसिध्द हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका शाश्वती मंडल द्वारा हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी जाएगी|

शाश्वती मंडल का जन्म संगीत के प्रति समर्पित परिवार में हुआ। आपके नाना ग्वालियर घराने के गायक पं. बालाभाऊ उमडेकर ‘कुंडलगुरु’ शाही दरबार के दरबारी गायक थे। शाश्वती ने अपनी प्रारंभिक शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण अपनी माँ  कमल-उमडेकर मंडल के मार्गदर्शन में शुरू किया। इसके पश्चात उन्हें संस्कृति विभाग (भारत सरकार) की छात्रवृत्ति प्राप्त हुई, इसमे टप्पा गायन मे उन्होने ग्वालियर घराने के सुप्रसिध्द गायक एवं गुरु पं. बालासाहेब पुंछवाले से प्रशिक्षण प्राप्त किया| इन्होने ठुमरी की शिक्षा विदुषी पुर्णिमा चौधरी एवं ध्रुपद गायन की शिक्षा गुंदेचा बंधुओं से प्राप्त की|

शाश्वती मंडल ऑल इंडिया रेडियो की ‘ए’ टॉप ग्रेड कलाकार हैं साथ ही ICCR में एक सूचीबद्ध कलाकार हैं। फ़ेलोशिप अंतर्गत इन्होने पं. मधुप मुदगल से मार्गदर्शन प्राप्त किया| CCRT से इन्हे अनुसंधान कार्य के लिए सीनियर फ़ेलोशिप प्राप्त है| शाश्वती ने ऑल इंडिया रेडियो, भोपाल में एक स्टाफ कलाकार और मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई में संगीत के सहायक प्रोफेसर के रूप में भी कार्य किया है। इन्होने देश के अनेक संगीत समारोह एवं कार्यक्रमों मे अपनी प्रस्तुतियां दी है| शाश्वती के मार्गदर्शन मे कई विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे है|

लोकप्रिय प्रातःकालीन संगीत सभा ‘ब्रह्मनाद’ इस कार्यक्रम मे इन्हे तबले पर नागपुर के प्रसिध्द तबला वादक संदेश पोपटकर एवं हार्मोनियम पर दिल्ली के डॉ. मौसम साथ संगत करेंगे| इस संगीत सभा का सूत्रसंचालन श्वेता शेलगांवकर द्वारा किया जाएगा|

यह कार्यक्रम नि:शुल्क है| रसिक-श्रोता इस प्रातःकालीन संगीत सभा का आनंद उठायें, ऐसा आवाहन द.म.क्षे.सां. केंद्र की ओर से किया गया है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

160 वीं मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति की सभा सम्पन्न

Sat Jan 7 , 2023
नागपूर :-मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति की 160 वीं एवं वर्ष 2022-2023 की गठित समिति के तृतीय बैठक का आयोजन दिनांक 06.01.2023 को किया गया | इस बैठक में ब्रजभूषण शुक्ला नागपुर, रामअवतार तोतला नागपूर, डॉ. कुश झुनझुनवाला नागपुर, डॉ. कपिल डी. चंद्रायण नागपूर, सुरेश भराडे नागपूर, दिलीप गौर नागपूर, सुनील किटे नागपुर, प्रदीप बजाज वर्धा, मिलिंद देशपांडे वर्धा, लीलाधर […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com