महानगर पालिका में कार्यरत पूर्व सैन्य अधिकारियों NDS दस्तें की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित

नागपूर :-नागपुर वर्धमान नगर में पूर्व सैनिकों और नागपुर महानगर पालिका में कार्यरत NDS दस्तें (उपद्रव शोध पथक) की विभिन्न समस्याओं को समझने और शासकीय स्तर पर सुलझाने हेतु सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार रतूड़ी संस्थापक अध्यक्ष किंग कोबरा आर्गेनाइजेशन यूथ फोर्स राष्ट्र निर्माण की और दो कदम नारी शक्ति एक सम्मान पशु क्रूरता के ख़िलाफ़ जंग नागपुर महाराष्ट्र के नेतृत्व और ब्रिगेडियर पूर्व विधायक व सांसद डॉ सुधीर सावंत की अध्यक्षता तथा NDS प्रमुख व कारगिल युद्ध नायक बीरसेन तांबे व कारगिल युद्ध नायक तथा अखिल भारतीय किराट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह सूर्यवंशी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई रतूड़ी द्वारा ब्रिगेडियर सुधीर सावंत से आग्रह किया गया कि आप पूर्व सैन्य अधिकारी के साथ साथ विधानसभा सदस्य और लोकसभा सांसद रह चुके है और आप वर्तमान में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र सरकार में भी सलाहगार समिति में शामिल हैं इस लिए आप पूर्व सैनिकों और NDS दस्तें में कार्यरत पूर्व सैन्य अधिकारियों की समस्याओं को समझ सकते हैं और उनकी विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत करवा कर इसका समाधान कर सकते है वर्तमान में नागपुर महानगर पालिका में NDS (उपद्रव शोध पथक) जो कि स्वच्छ सुंदर स्वस्थ नागपुर शहर बनाएं रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है लगभग २१ प्रकार की शासकीय योजनाओं पर सेवा दे रहा है वो भी मामूली अनुबंध और मानधन पर इनको भी बाकी मनपा शासकीय कर्मचारियों की तर्ज पर सुविधाएं दी जानी चाहिए और इनको अनुबंध पर निर्भर न रखते हुए नियमित करना चाहिए और इनको भी पुलिस के समान अधिकार और रिवाल्वर शस्त्र की सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए क्योंकि ये महानगर पालिका में पुलिस का ही कार्य कर रहे हैं चाहे वह करोना वायरस महामारी में नाकेबंदी रही हो या विभिन्न प्रकार की छापामार जप्ती कार्यवाही के साथ ही जैविक कचरा गंदगी फैलाने पर चालान प्लास्टिक पन्नी चालान और जप्ती मुहीम असंख्य टन घातक प्लास्टीक पन्नी जप्ती कार्यवाही और अतिक्रमण मुहीम में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना इतनी सेवाएं शासन प्रशासन को देने के बाद भी इनकी अनदेखी क्यों रतूड़ी के इन प्रश्नों और मांगो को ज़ायद बताते हुए ब्रिगेडियर सुधीर सावंत ने कहा कि हम इन सभी संवैधानिक मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखकर इनके कार्यों की समीक्षा करते हुए जरूर न्याय देंगे इस महत्वपूर्ण मुद्दों की बैठक में नागपुर महानगर पालिका के पांचों परिमंडलो के प्रमुख और आरेंज सिटी राइडर्स असोसिएशन के अध्यक्ष राजाराम डोनारकर और कई पूर्व सैन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

फुटाळा तलाव संगीत कारंज्यांनी सी- 20 प्रतिनिधींना पाडली भुरळ, फटाक्यांच्या आतषबाजीने वातावरण निनादले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या उपस्थितीत आयोजन

Tue Mar 21 , 2023
नागपूर :- फुटाळा तलावातील पाण्यातून गुंजणारे सप्तस्वर, पाण्याचा थुई-थुई नाच व रंगसंगतीमुळे तलावात निर्माण होणारा इंद्रधनुष्याचा भास. पाण्यासोबत येणारे आगीचे लोट व त्यातून तयार होणारी पाण्याची सुंदर ‘स्क्रीन’ आदीचा समावेश असलेल्या संगीत कारंजाच्या विशेष कार्यक्रमाने माता अमृतानंदमयी यांच्यासह सी-20 प्रतिनिधींना भुरळ पाडली. आकाशातील आतषबाजीने येथील परिसर निनादून गेला होता.       उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या प्रमुख उपस्थितीत या विशेष कार्यक्रमाचे […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!