लक्ष्मीनगर जैन मंदिर में भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव

नागपूर :- श्री १००८ भगवान महावीर के २५५०वें निर्वाण महोत्सव के पुनीत अवसर पर, 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लक्ष्मी नगर, नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त कार्यवाह अतुल मोघे, सोमलवाडा व त्रिमूर्ति नगर भाग के संचालक विजय भागडीकर एवं दीपक देशपांडे तथा १२५ स्वयंसेवकों ने मंदिरजी के दर्शन किये एवं अर्घ्य चढ़ाया. तत्पश्चात श्री जी का पंचामृताभिशेक एवंम शांतिधारा में उपस्थित रहकर प्रार्थना की| उपस्थित भक्तों ने निर्वाण लड्डू अर्पित किया| इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत मंदिर कमेटी की उपाध्यक्ष सरिता जैन एवं सचिव दीपक पनवेलकर के द्वारा किया गया | तत्पश्चात अपने उद्बोधन में रविन्द्र पिन्जरकर एवं निनाद नांदगावकर ने उपस्थित लोगो को प्राचीन जैन धर्म के सिद्धांत एवं आज के परिपेक्ष में सम्यंक दर्शन सम्यक ज्ञान और सम्यक चारित्र्य के महत्व के बारे में जानकारी दी | कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लक्ष्मी नगर के अध्यक्ष श्री अनिल जैन , सचिव दीपक पनवेलकर, सह सचिव वैजेश पेंढ़ारी, वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र चौधरी, विनय जुननकर , उपाध्यक्ष अरविंद हनवंते, सरिता जैन, कोषाध्यक्ष सुधीर मिश्रीकोटकर, सदस्य हेमंत नेटके, श्रीकांत धोपाड़े, प्रदीप सोनटक्के, निनाद नांदगांवकर, सागर मिटकरी, डॉ पंकज चौधरी, निलय जिंतुरकर ने कठोर परिश्रम किये ।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

भाजपा उत्तर नागपूर तर्फे क्रांति सूर्य भगवान बिरसा मुंडा यांना अभिवादन

Wed Nov 15 , 2023
नागपूर :- भाजपा उत्तर नागपूर मंडळातर्फे क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा यांना अभिवादन करण्यात आले. भाजपा उत्तर नागपूर मंडळचे अध्यक्ष गणेश कानतोडे यांच्या नेतृत्वात माजी आमदार मिलिंद माने, प्रभाकर येवले, शहर संपर्क प्रमुख शिवनाथ पांडे, महामंत्री राजेश हाथीबेड, संजय तरारे,राजेश बटवानी, अमित पांडे, संपर्क प्रमुख गूरूमित बावरी, यांच्या प्रमुख उपस्थितीत राणी दुर्गावती चौक येथे दि 15.11.23 रोजी आदिवासी जननायक क्रांतिसूर्य भगवान […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com