लोहाणा सेवा मंडल ने किया मेधावियों का सत्कार

नागपूर :- श्री लोहाणा सेवा मंडल की ओर से कक्षा १० वीं व १२ वीं में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त कर प्राविण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का मंडल के हिवरी नगर स्थित श्री छोटालाल माधवजी सूचक भवन में सत्कार किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महेंद्र सौजानी ने बताया कि १० वीं व १२वीं के नेन्सी नितिन कारिया, विधि खंदेड़िया, ध्रुवी तन्ना, हनी वसानी ,कृष्णा मानसाता, विष्वम ठकराल, रिद्धि ठक्कर, मितिषा गणात्रा,नुपुर ठक्कर, देव तेजस संघानी, सुजल नथवानी, मीत दक्षिणी, वनिष्का कारिया का मंडल के प्रमुख बिपिनभाई तन्ना की अध्यक्षता में पूर्व प्रमुखों, पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों ने स्मृतिचिन्ह एवं उपहार देकर सत्कार किया। सभी विद्यार्थियों ने व उनके पालकों ने अपने अपने अनुभव साझा किये।

मंच संचालन जयेश वसानी व कन्हैया सेजपाल ने किया। आभार प्रदर्शन सहमंत्री दिलीप कारिया ने किया।

सफलतार्थ मंडल के सभी पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्यों, सहयोगी सदस्यों, महिला समिति सदस्य ने अथक प्रयास किया.

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

बसपा ने बुलंदशहा यांना अभिवादन केले

Tue Aug 1 , 2023
नागपूर :- नागपूर महानगराचे संस्थापक गोंडराजे बक्त बुलंदशहा उईके यांचा आज 30 जुलै हा जन्मदिवस. बहुजन समाज पार्टीने कही हम भूल न जाये या अभियानांतर्गत त्यांना माल्यार्पण करून अभिवादन केले. याप्रसंगी महाराष्ट्र प्रदेश बसपाचे मा मीडिया प्रभारी उत्तम शेवडे, आदिवासी समाजाचे नेते ऍड वीरेश वरखडे, देवेंद्र ताराम, भीमराव मडावी, ज्ञानेश्वर कुमरे, अनिल कुळमेथे, मनोज गजभिये, जनार्दन मेंढे, अरविंद तायडे आदि […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com