लोहाणा सेवा मंडल ने मनाया द्वादश निकुंज मनोरथ, हुआ आरती और पातल का आयोजन

नागपूर :- श्री लोहाणा सेवा मंडल व महिला समिति की ओर से हिवरी नगर स्थित श्री छोटालाल माधवजी सूचक भवन में लोहाणा वैष्णव परिवारों के लिए अधिक मास के उपलक्ष्य में “द्वादश निकुंज मनोरथ” कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इसमें 12 मास की 12 झांकी व 1 झांकी अधिक मास की मिला के ठाकुरजी की 13 अनुपम झांकियों का निर्माण किया गया। इन झांकियों ने साक्षात गोकुल, वृंदावन सा वातावरण बना दिया। सभी 13 झांकियों की पूजा अर्चना 13 मुख्य मनोरथी परिवार एवं 26 सह मनोरथी परिवारों ने मदन मोहन हवेली, बड़कस चौक के मुखिया वृजेश व्यास के मार्गदर्शन में किया। उल्लासमय वातावरण में ठाकुर के सान्निध्य में यमुना के पाठ व लोटी उत्सव की भी प्रस्तुति की गई। सभी मनोरथी परिवार की बहनों एवं मंडल की सभी बहनों ने भजन किया व मनमोहक गरबा की प्रस्तुति की। श्रीनाथजी बावा की जय, श्री यमुना महारानी की जय, श्री वल्लभाधीश के जयघोष से परिसर गूंज उठा। ठाकुर की आरती के पश्चात पातल ( प्रसाद) का आयोजन किया गया ।

मंडल के पूर्व अध्यक्षों के मार्गदर्शन में व मंडल अध्यक्ष बिपिन तन्ना के कुशल नेतृत्व में मंडल के सभी सदस्यों व सहयोगी सदस्यों, महिला समिति की संयोजिका मीनाबेन ठक्कर व सहसंयोजिका मीनाबेन सागलानी ने सभी कार्यकर्ता बहनों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किया। कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र खख्खर ने कार्यक्रम संबंधित संपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल के सचिव जयेश वसानी ने किया।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

कामगार नगर संघाला विजेतेपद 

Tue Aug 8 , 2023
नागपूर :- क्रिडा विकास संस्था (slum soccer ) आयोजित श्री. वा. धाबे स्मुर्ती झोपड़पट्टी फुटबॉल प्रतियोगिता कामगार नगर मुन्सिपल स्कूल ग्राउंड येथे झालेल्या स्पर्धेत कामगार नगर संघाने अजिंक्य राहण्याचा मान मिळविला . स्पर्धेच्या अंतिम लढतीत रमाई नगर संघाला पराभूत करीत पेनल्टी शूट मध्ये कामगार नगर संघाने हे यश प्राप्त केले . स्पर्धेत अंतिम फेरीत कामगार नगर संघाने रमाई नगर संघाला […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com