NVCC द्वारा LBT विभाग, सायबर क्राइम, ऑनलाईन शाॅपिंग की होली का दहन

– NVCC द्वारा व्यापारियों के लिए होली मिलन का आयोजन

नागपूर :- विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होली दहन के दिन व्यापारी भाईयों के लिए होली मिलन का कार्यक्रम गुरूवार, दि. 13 मार्च 2025 को शाम 4.00 बजे से प्रेस क्लब, सिव्हिल लाईन्स, नागपुर में आयोजित किया गया है। जिसमें चेंबर द्वारा एल.बी.टी. विभाग, सायबर क्राइम व आॅनलाईन शाॅपिग की होली का दहन किया गया।

चेंबर के अध्यक्ष अर्जुनदास आहुजा ने चेंबर के माध्यम से सभी व्यापारी भाईयों को रंगो के इस त्यौहार की हार्दिक बधाई दी एवं कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने एल.बी.टी. विभाग बंद करने की घोषणा की है एवं व्यापारी भाईयों को आशा है कि राज्य सरकार जल्द ही एल.बी.टी. विभाग की संपूर्ण परेशानियों का अंत करते हुये व्यापारियों के अटके हुये एल.बी.टी. रिफंड लौटाने के जल्द ही आदेश देगी।

सचिव सचिन पुनियानी ने कहा कि वर्तमान में सायबर क्राइम बहुत अधिक बढ़ गए है। उन्होंने सभी व्यापारियों से सर्तकर्ता व सावधानी से आॅनलाइन व्यवहार करने का निवेदन किया तथा साथ पुलिस प्रशासन से भी बढ़ रहे सायबर क्राइम पर रोक लगाने का निवेदन भी किया।

इस अवसर सभी गीत-संगीत का आनंद लेेते हुये रंग-गुलाल लगाकर होली मिलन उत्सव का आनंद लिया।

इस अवसर चेंबर के सर्वश्री – अध्यक्ष- अर्जुनदास आहुजा, पुर्व अध्यक्ष – गोविंदलाल सारडा, प्रफुल दोशी, श्रीगोपाल सोनी, रजनीकांत गरिबा, निलेश सुचक, मयुर पंचमतिया, हेमंत गांधी, उपाध्यक्ष – फारूक अकबानी, सचिव – सचिन पुनियानी, सहसचिव – राजवंतपाल सिंग तुली, दीपक अग्रवाल,PRO – CA हेमंत सारडा, जयप्रकाश गुप्ता, पुर्व नगरसेवक – सुनिल हिरणवार, उज्जवला शार्मा, प्रकाश शर्मा, प्रगती पाटिल, व्यापारी आघाडी नेता – विनय जैन, जे.डी काॅलेज अजय अग्रवाल, श्याम बजाज, कार्यकारिणी सदस्य- रामअवतार तोतला, गजानंद गुप्ता, महेशकुमार कुकडेजा, मनोज लटुरिया, मोहन चोईथानी, राजकुमार गुप्ता, नारायण तोष्णीवाल, सलीम अजानी, संतोष काबरा, सुशील झाम, विकेश अग्रवाल, विरेन्द्र चांडक, योगेश भोजवानी, प्रकाश हेडा, राकेश गांधी, विजय केवलरामानी, विशेष आंमत्रित सदस्य – अॅड. निखिल अग्रवाल, सीए संदीप जोतवानी, जयप्रकाश पारेख, सीए रितेश मेहता, सीए गिरिष मुंदडा, राहुल जैन, उमेश पटेल, यश वर्मा, सदस्य सतीष बंग, राजेश मुनियार, संजय के. अग्रवाल, संजय मोड सराफ, चेंबर के सदस्य, व्यापार संगठन के अध्यक्ष/सचिव/सदस्य, प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया पत्रकार बंधु बड़ी मात्रा में उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिव सचिन पुनियानी ने दी।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

Next Post

पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार मेळाव्याचे आयोजन

Sat Mar 15 , 2025
यवतमाळ :- जिल्हा कौशल्य विकास, रोजगार व उद्योजकता मार्गदर्शन केंद्र व बाबाजी दाते कला आणि वाणिज्य महाविद्यालयाच्या संयुक्त विद्यमाने दि.18 मार्च रोजी सकाळी 10 वाजता शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, यवतमाळ येथे रोजगार मेळाव्याचे आयोजन करण्यात आले आहे. या मेळाव्याकरीता एकुण 477 रिक्तपदे प्राप्त झालेली आहे. त्यापैकी मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण या योजनेकरीता 80 रिक्तपदे प्राप्त झालेली आहे. वैभव एन्टरप्रायजेस, नागपूर, […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!