गांधीजी का अपमान कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

– पुलिस करेगी उचित कार्रवाई’ भिड़े के बयान पर बोले फडणवीस 

अमरावती :- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Maharashtra Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) ने रविवार को कहा कि महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए पुलिस दक्षिणपंथी कार्यकर्ता संभाजी भिड़े (Sambhaji Bhide) के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा कि गांधीजी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भिड़े के खिलाफ मामला दर्ज

भिड़े पर अमरावती में राजापेठ पुलिस ने एक दिन पहले गुरुवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गांधीजी की वंशावली पर कथित तौर पर टिप्पणी करने के लिए मामला दर्ज किया था।

फडणवीस ने भिड़े के बयान की निंदा की

फडणवीस ने नागपुर में संवाददाताओं से कहा,मैं संभाजी भिड़े के बयान की पूरी तरह से निंदा करता हूं। महात्मा गांधी राष्ट्रपिता और स्वतंत्रता संग्राम के ‘महानायक’ हैं। एक महानायक के खिलाफ ऐसा बयान देना पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

मैं स्पष्ट कर रहा हूं कि संभाजी भिड़े या कोई और इस तरह के बयान नहीं दे सकता, क्योंकि इससे लोगों में गुस्सा पैदा होता है, जो गांधीजी का ऐसा अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस मामले में उचित कार्रवाई करेगी।

भिड़े का भाजपा से कोई संबंध नहीं है’

फड़णवीस ने यह भी कहा कि भिड़े एक स्वतंत्र संगठन (श्री शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान) चलाते हैं और उनका भाजपा भिड़े का भाजपा से कोई संबंध नहीं है.

फड़णवीस ने यह भी कहा कि भिड़े एक स्वतंत्र संगठन (श्री शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान) चलाते हैं और उनका भाजपा से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को इस मुद्दे को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए। कांग्रेस, जो भिड़े के बयान की निंदा कर रही है, को हिंदुत्व विचारक दिवंगत वीडी सावरकर के खिलाफ टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की भी आलोचना करनी चाहिए।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

No Water from Gayatri Nagar ESR on Aug 1 (Tuesday)

Mon Jul 31 , 2023
– 12 hours shutdown for interconnection & installation of valve. Nagpur :- For I/C of 600 x 400 mm dia water supply line & 350mm valve installation work under R&R at Gayatri Nagar ESR outlet, IT Park near NPTI gate NMC-OCW Laxmi Nagar Zone has taken a 12 hrs shutdown scheduled on 31-07-2023 (Monday night hours) from 10:00 pm till […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com