भारतीय उत्सव व्यापार को बढ़ावा देता है – बी सी भारतीया

नागपूर :- हमारे देश की अर्थव्यवस्था का आधार कृषि और देश की संस्कृति, सभ्यता, पारंपरिक उत्सव है। इनको जितने बड़े स्तर पर मनाया जाएगा अर्थव्यवस्था को उतना ही लाभ होगा छोटे-छोटे व्यापारियों का माल तेजी से बिकता है ऐसे अवसरों पर। व्यापार और व्यापारी को उतना ही लाभ होगा, जितने बड़े स्तर पर इन उत्सव के आयोजन होंगे। ऐसा कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया ने कहा। वे टिम कैट नागपुर द्वारा हर्ष लॉन में आयजित व्यापारियों के होली मिलन कार्यक्रम में बोल रहे थे । कुंभ मेले में 3 लाख करोड़ का व्यापार आदि अनेकों उत्सव का उदाहरण देते हए बी सी भरतिया ने कहा कि हमारे संस्कार, सभ्यता, उत्सव आदि के आयोजन का मुख्य इंजन व्यापारी है। व्यापारियों को ही आगे आकर हमारे जितने भी उत्सव हैं, उन को बड़े से बड़े स्तर पर मनाना चाहिए। इस मौके पर पूर्व आमदार गिरीश व्यास ने भी अपने विचार रखें। उन्होंने कहा की उत्सव जिस क्षेत्र में होते है पैसा इस क्षेत्र में के व्यापार में चला जाता है। भाजपा के वरिष्ठ जयप्रकाश गुप्ता ने भी अपने विचार रखें। उन्होंने कहा की व्यापारी सामाजिक समरसता और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। व्यापारियों को हमेशा सामाजिक कार्य में जुड़े रहना चाहिए।

टिम कैट नागपुर के चेयरमैन गोपाल अग्रवाल (संदेश डेवलेपर्स) ने बधाई संदेश देते हुए कहा होलिका जलेगी और बिखरेंगे होली के रंगों के फुहार। आइये क्लेश, ईर्ष्या, अलगाववाद की भावना को जला दें, सहृदयता, सामंजस्य और भाईचारे के रंग फैला दें।

होलिका दहन के इस पावन पर्व पर प्रेसीडेंट राजकुमार गुप्ता (पूजा ज्वेलर्स) ने कहा होलीका दहन में हमारे समस्त दु:खों का नाश हो! इस अग्नि में दु:ख, घृणा, घमंड की होली जले। जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद का एक नया उजाला आये। यह पर्व हमारे जीवन में खुशियों के नये द्वार खोले।

कार्यक्रम का संचालन सचिव विनोद गुप्ता ने किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद किया। प्रमुखता से उपस्थित थे संरक्षक किशोर धाराशिवकर, शाहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश साहू, कोषाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, ज्ञानेश्वर रक्षक, वैश्य एकता परिषद के अध्यक्ष रामकृष्ण गुप्ता, जुगल किशोर गुप्ता, प्रदीप शिवहरे, ओंकारेश्वर गुरव, अध्यक्ष स्वर्णकार समाज अश्विन गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष दोसर समाज, सरिता चौरसिया राष्ट्रीय अध्यक्षा, चौरसिया समाज, ब्राह्मण सेना के अध्यक्ष मनीष त्रिवेदी, प्रतीक त्रिवेदी, मधुसूदन त्रिवेदी, गोविंद पटेल, राजू जैन, सतीश बंग, विजय चौरसिया, महेश कुकड़ेजा, ज्योति अवस्थी, दीपा पचौरी, रूपा नंदी, जयश्री गुप्ता, मीणा बशाख, जया, सुशील झाम, अरविंद अवस्थी, रंजन जैन, संतोष गुप्ता, आशीष गुप्ता, संजू ठाक्कर, निखिलेश ठाक्कर, कल्पना पांडे, सोनू यदुवंशी, सुधीर ग़बने, संदीप गढ़वे, सुशील सोनी, दिनेश बागड़ी, विनय गुप्ता, किशोर कुंजेकर, सुभाष पैग्वार, उमेश कुमार, मधुसूदन शारडा, विजय शारडा, ओम शुक्ला, अनीता तिवारी, हार्ड जी अमोल गुर्जर अनिरुद्ध मंडल मनोज धुरिया विजय निशांत यदुवंशी मनीषजी अनवारे गीतांजलि जी मनोज लुणावत आशीष रोटे अमोल गुरव नीरज धाराशिवकर राहुल जैन, प्रमोद गुप्ता, मोहन गट्टानी, लार गुप्ता भारत गुप्ता राजेश अग्रवाल राहुल गुप्ता मुकेश आदि

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

Next Post

कोंढाळी येथे खेळाचे मैदानाची नितांत गरज

Sat Mar 15 , 2025
– आमदार/कामदार चरणसिंग ठाकूर यांचे कडून अपेक्षा कोंढाळी :- युवक/युवतीं तसेच आप आपल्या गावातील/नागरी भागातील खेळाडूं शिस्त व पुस्तकी ज्ञानाबरोबरच मैदानी खेळातही तो पारंगत असायला हवा.या करिता गाव तिथे खेळाचे मैदानाची केंद्र सरकार ची संकल्पना आहे. मात्र ही संकल्पना फक्त कागदावरच राहिली आहे. ग्रामीण भागात किंवा निमशहरी भागात बऱ्याच ठिकाणी मैदान नाही म्हणून युवक/ युवती/खेळाडूंना सरावासाठी खेळाचे मैदान उपलब्ध होत […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!