राज्यस्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में, कल से खेले जायेगें मैच।

राजनांदगांव :- छत्तीसगढ़ हॉकी व जिला हाॅकी संघ राजनांदगांव के संयुक्त तत्वधान में 21 जून से आयोजित होने वाली सब जूनियर वर्ग की राज्यस्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति दिन रात एक किए हुए है। वहीं टीमो का आना भी प्रारंभ हो गया है।

जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी ने बताया कि संस्कारधानी एवं देश में हाॅकी के नर्सरी के नाम से पहचान बना चुके छत्तीसगढ़ की खेल राजधानी राजनांदगांव के अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी एस्ट्रोटर्फ मैदान में 5वीं सब जूनियर बालक/बालिकाओं की हाॅकी प्रतियोगिता 21 जून 2024 से 24 जून 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता से ही आगामी जुलाई माह में आयोजित दूसरी हॉकी इंडिया जूनियर बालक-बालिका वेस्ट हॉकी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

एक विज्ञप्ति में आयोजन समिति के सचिव विरेन्द्र सिंह भाटिया ने बताया की इस प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में हाॅकी कोरबा, हाॅकी जांजगीर चांपा, हाॅकी बिलासपुर,बस्तर हाॅकी संघ, हाॅकी बेमेतरा, हाॅकी दुर्ग,हाॅकी बालोद,हाॅकी धमतरी,सांई राजनांदगांव, स्पोटर्स हाॅकी अकादमी रायपुर, हाॅकी कबीरधाम व मेजबान हाॅकी राजनांदगांव तथा बालक वर्ग में हाॅकी कबीरधाम, हाॅकी कोरबा, हाॅकी दुर्ग, हाॅकी बालोद, हाॅकी महासमुद, हाॅकी जांजगीर चांपा, स्पोटर्स हाॅकी अकादमी रायपुर, हाॅकी रायगढ, हाॅकी धमतरी, हाॅकी बिलासपुर, हाॅकी बेमेतरा, बस्तर हाॅकी संघ, के साथ मेजबान हाॅकी राजनांदगांव के प्रतिभागी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेगें इस आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों के बीच कार्य विभाजन करते हुए सभी से नगर की गौरवमयी परंपरा का ध्यान रखते हुए सहायोग की आपेक्षा की गई है प्रतियोगिता के तहत भाग लेने वाली टीमो का नगर में आना प्रारंभ हो गया है इन टीमो के शहर में पहुचने पर फूल मालाओं व पुष्पगुच्छ भेंट कर आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा स्वागत किया जा रहा है। 5वीं राज्यस्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता का उद्धघाटन समारोह कल दिनांक 21 जून को शाम 4 बजे सचिन बघेल,अध्यक्ष जिला सहकारी मर्यादित बैंक के मुख्यातिथ्य में, रमेश पटेल, पूर्व अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास व अध्यक्ष जिला भाजपा के अध्यक्षता में सबा अंजुम (पदमश्री एवं अर्जुन अवॉर्डी)पूर्व कप्तान भारतीय हॉकी हॉकी टीम तथा अनिशा साहू अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी के विशिष्ट आथित्य में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी, सचिव शिवनारायण धकेता ,संयोजक नीलम जैन, भूषण साव,कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन,आयोजन सचिव प्रिंस भाटिया, अनुराज श्रीवास्तव, सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने खेल प्रेमी दर्शको से उपस्थिति की अपील की है,

कल खेले जाने वाले मैच बालिका वर्ग में

हॉकी कोरबा विरुद्ध हॉकी जांजगीर चम्पा

हॉकी बालोद विरुद्ध हॉकी धमतरी

बस्तर हॉकी संघ विरुद्ध हॉकी बेमेतरा

साई राजनांदगांव विरुद्ध हॉकी कबीरधाम के मध्य सुबह 6 बजे से आरंभ हो जाएगा। वंही बालक वर्ग में

हॉकी कबीरधाम विरुद्ध हॉकी कोरबा

हॉकी जांजगीर चम्पा विरुद्ध स्पोर्ट्स हॉकी अकादमी रायपुर

हॉकी रायगढ़ विरुद्ध हॉकी धमतरी

हॉकी बालोद विरुद्ध हॉकी महासमुंद

हॉकी बेमेतरा विरुद्ध हॉकी बस्तर हॉकी संघ के मध्य खेला जायेग।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

खरीप पिकांसाठी किमान हमी भावात (एमएसपी) वर्ष 2024-25साठी झाली वाढ केंद्रीय मंत्रिमंडळाची मंजुरी

Fri Jun 21 , 2024
नवी दिल्ली :- उत्पादकांना त्यांच्या उत्पादनांसाठी योग्य किंमत मिळावी यासाठी विपणन हंगाम 2024-25 करिता सर्व अनिवार्य खरीप पिकांच्या किमान हमी भावात (एमएसपी) वाढ करण्याचा निर्णय पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या अध्यक्षतेखाली झालेल्या केंद्रीय मंत्रिमंडळाच्या बैठकीत बुधवारी रोजी घेण्यात आला. मागील वर्षाच्या तुलनेत, कारळे (₹983 प्रति क्विंटल), तीळ (₹632 प्रति क्विंटल), आणि तूर/अरहर (₹550 प्रति क्विंटल) यांसारख्या तेलबिया आणि कडधान्यांच्या एमएसपीमध्ये सर्वाधिक […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com