नगर माहेश्वरी सभा का वन भोजन 4 फरवरी को

– रामायण थीम पर लघु नाटिका, हीरे सोने की हाऊजी प्रमुख आकर्षण।

नागपूर :- नगर माहेश्वरी सभा नागपुर द्वारा समाज बंधुओ के लिए वन भोजन का आयोजन आगामी रविवार दिनांक 4 फरवरी 2024 को किया जा रहा है। संस्था सचिव गिरधर चांडक एवं कार्यक्रम के मुख्य संयोजक हरीश राठी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त वन भोजन का आयोजन अयोध्या में राम लला के मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा को ध्यान में रखकर रामायण थीम पर किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल को अयोध्या धाम के रूप में साकार किया जाएंगा। वन भोजन अयोध्या धाम, मंगलमूर्ति धाम, जेल परिसर,वर्धा रोड नागपुर में सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित किया गया है।

वन भोजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की भूतपूर्व अध्यक्ष कोलकाता निवासी शोभा सादानी उपस्थिति रहेगी। विशेष अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के निवर्तमान सभापति श्यामसुंदर सोनी, विशेष उपस्थिति के रूप में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा मध्यांचल के संयुक्त मंत्री दिनेश राठी उपस्थित होंगे। नागपुर नगर माहेश्वरी सभा के भूतपूर्व अध्यक्ष गोविंदलाल सारडा की प्रमुख उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुवात होंगी।

वन भोजन का प्रमुख आकर्षण का केंद्र हीरा सोने की अनूठी हाऊजी का आयोजन होंगा, जिसमे एक लाख तक मूल्य के आकर्षक इनाम विजेताओं को दिए जायेंगे। कार्यक्रम में सहभागी होने वाले पांच भाग्यशाली समाजबंधुओ को लक्की ड्रा द्वारा आकर्षक उपहार दिए जाने की व्यवस्था की गई है। संगीतमय रामायण लघु नाटिका की प्रस्तुति होंगी जिसमे करीब 35 कलाकार भाग लेंगे।रामायण प्रश्न मंजूषा में दस विजेताओं को विशेष पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएंगा। बच्चो के अनोखे खेल, पारिवारिक सेल्फी, तीन पीढ़ी संग पधारे परिवारो का सम्मान एवम लजीज व्यंजन के संग रंगारंग आयोजन वन भोजन का आकर्षण होंगा। इस अवसर पर जनवरी 2024 में सी ए फाइनल में उत्तीर्ण विद्यार्थियों एवम राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर का विशेष उपलब्धि प्राप्त समाज बंधुओ का सत्कार भी किया जाएंगा। संबंधित अपना नाम सहसंयोजिका लीना भट्टाड 9923502853 से संपर्क कर अंतिम तारीख 1 फरवरी 2024 तक दर्ज करा सकते हैं।

नगर माहेश्वरी सभा नागपुर के अध्यक्ष कमल तापड़िया सचिव गिरधर चांडक, नगर माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष नीता सारडा, सचिव ज्योति मंत्री एवं नगर सभा के समस्त पदाधिकारियों ने सभी समाज बंधुओ से सहपरीवार वन भोजन कार्यक्रम का लुफ्त उठाने का अनुरोध किया है।

वन भोजन कार्यक्रम की सफलता के लिए नगर माहेश्वरी सभा के अंतर्गत समस्त जोन अध्यक्ष सचिवों की टीम के साथ मुख्य संयोजक हरिष राठी, संयोजिका पूजा राठी, सहसंयोजक संदीप मूंदड़ा, जयकिशन बाहेती, डॉ राजकुमार राठी, राहुल डागा, संतोष राठी, पवन मूंदड़ा, सह संयोजिका लीना भट्टाड़, शोभा माहेश्वरी, उषा बिरला, आदि अथक प्रयास कर रहे हैं। वन भोजन कार्यक्रम के प्रवेश कूपन वितरण के कार्य को नगर सभा के संगठन मंत्री सुरेश गांधी, सहसचिव सतीश लाखोटिया के साथ समस्त जोन के पदाधिकारी एवम अन्य कार्यकर्तागण सर्वश्री कमल कलंत्री, नंदकिशोर काबरा, जितेंद्र माहेश्वरी, राजेश काबरा, राजकुमार झांवर, सुनील कलंत्री, महावीर लटूरिया, प्रकाश हेडा, आनंद डागा, योगेश राठी, वरुण गांधी, पुरषोत्तम पनपलिया, हरीश कलंत्री, नीरज गांधी, आनंद राठी, पवन बजाज, Dr जयकिशन राठी, अजय नबीरा, अजय डागा, सतीश लड्ढा, दिनेश लड्ढड, मुकेश राठी, नितिन गांधी, जितेंद्र सारडा, परीक्षित लोया, निलेश चांडक, पवन मूंधड़ा, महेश बजाज, प्रकाश पनपलिया, रुपेश पनपालिया, आदि का विशेष योगदान सहयोग मिल रहा हैं।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

कामठी नगर में सकल हिंदु समाज की ओर से आयोजित समस्त हिंदु वीर – वीरांगना सम्मेलन 

Wed Jan 31 , 2024
संदीप कांबळे, विशेष प्रतिनिधी  कामठी :- दो फरवरी को सिंहासन के बालाजी हनुमान मंदिर प्रांगण, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पीछे, येरखेडा, कामठी में दोप. ०४:०० बजे सकल हिंदू समाज की ओर से समस्त हिंदू वीर वीरांगना सम्मेलन आयोजीत किया गया है। इस कार्यक्रम में गुजरात की ओजस्वी वक्ता काजल हिंदुस्तानी व परम पूजनीय श्री महंत बालकदास महाराज इनके व्याख्यान […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com