75 वें गणतंत्र दिवस पर नाग विदर्भ चेंबर ऑफ काॅमर्स में झंडा वंदन

नागपूर :-दि. 26 जनवरी 2024 को 75वां गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में चेंबर के प्रशासक यु.सी नाहटा द्वारा बनाई गई “व्यापारिक समस्या निवारण समिती“ के संयोजक व चेंबर के पुर्व अध्यक्ष हेमंत गांधी द्वारा चेंबर के सदस्यों की उपस्थिती में झंडा वंदन किया गया। उन्होंने चेंबर की ओर से सभी व्यापारियों कों गणंतत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी एवं कहा कि प्रशासक महोदय ने चेंबर के व्यापारी भाईयों की व्यापारिक समस्याओं को सरकार समक्ष रखकर उनका निवारण कराने हेतु इस समिती का गठन किया है। उन्होंने पुनः सभी व्याापारियों से निवेदन किया कि वे अपनी व्यापार संबंधी समस्याओं की जानकारी समिती को दे ताकि समिती प्रशासक महोदय के निर्देशानुसार व्यापारियों की समस्याओें को हल कराने में सहयोग कर सके।

इस अवसर पर प्रमुखता से चेंबर के पुर्व अध्यक्ष प्रफुल दोशी एवं दिपेन अग्रवाल भी उपस्थित थे। उन्होंने भी चेंबर के माध्यम से सभी सदस्यों की गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं कहा कि हमें उम्मीद है कि जल्द ही चेंबर अपना पुराना स्वर्णिम गौरव प्राप्त करेगा।

विदर्भ प्लायवुड मर्चंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश बंग ने कहा कि नागपुर के व्यापारियों को अबतक एल.बी.टी. के डिमांड नोटिस आ रहे है। चेंबर द्वारा इस पर कार्यवाही की जानी चाहिए। चेंबर के पुर्व सचिव जयप्रकाश पारेख ने कहा कि बहुत से सदस्यों को इस समिती के गठन की जानकारी नहीं है। अतः वाट्स एॅप या पत्र द्वारा सदस्यों को समिती गठन की सूचना दी जानी चाहिए, ताकि सदस्य अपनी व्यापारिक समस्याएं चेंबर के समक्ष रख सके।

फारूक अकबानी ने व्यापारी भाईयों से कहा कि एल.बी.टी. की समस्या हो या अन्य व्यापारी समस्याएं, चेंबर के आव्हान पर सकारात्मक रूपसे चेंबर को सूचित करना चाहिए ताकि चेंबर समय पर उनके निवारण हेतु व्यापारियों का सहयोग कर सके।

इस अवसर पर सर्वश्री – फारूक अकबानी, स्वप्निल अहिरकर, सचिन पुनियानी, शब्बार शाकिर, हुसैन अजानी, मोहन चोईथानी, राजन अग्रवाल, सलीम अजानी, संतोष काबरा, देवेन्द्र तिवारी, संजय के. अग्रवाल, उमेश पटेल, राजेश लखोटिया, जयप्रकाश पारेख, राजु माखीजा, योगेश बंग, दिनेश छाबरा आदि उपस्थित थे।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

धर्मवीर आनंद दिघे यांची जयंती शिवसेना कार्यालयात साजरी

Thu Feb 1 , 2024
नागपूर :- शनिवार दि. 27 जानेवारी रोजी धर्मवीर गुरुवरीय आनंद दिघे यांचा जयंतीनिमित्य शिवसेना पूर्व विदर्भ विभागीय कार्यालयात आनंद दिघे यांच्या प्रतिमेला माल्यार्पण करून अभिवादन करण्यात आले. याप्रसंगी शिवसेनेच्या महिला जिल्हा संघटिका मनीषा पापडकर उपजिल्हा प्रमुख गणेश डोईफोडे, शहर प्रमुख धीरज फंदी, युवासेना जिल्हा प्रमुख निलेश तिघरे, कार्यालय प्रमुख प्रफुल मानमोडे, उपजिल्हा संघटिका गायत्रीताई राठोड, मनीषा पराड, पूनम हरोडे, मीनल […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com