बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ : नागपुर में अपने अत्याधुनिक सेंटर के साथ महाराष्ट्र में विस्तार किया

– बिरला ग्रुप की 500 करोड़ रु से अधिक निवेश के साथ 100+ नए सेंटर्स बनाने की योजना है

नागपुर :- सी. के. बिरला ग्रुप (3 बिलियन डॉलर) की कंपनी और भारत के टॉप तीन स्टैंडअलोन आई. वी. एफ. नेटवर्क्स में से एक, बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. ने नागपुर में अपने फर्टिलिटी सेंटर के साथ महाराष्ट्र में प्रवेश की घोषणा की है।

सी.के. बिरला ग्रुप देशभर में 50 वर्षों से उच्चस्तरीय स्वास्थ सेवा प्रदान करने के लिए जाना जाता है। बिरला ग्रुप के अस्पताल कोलकाता, जयपुर, गुरुग्राम और दिल्ली में हैं जो अत्याधुनिक मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर एवं टैक्नोलॉजी से लैस हैं। बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. के साथ यह ग्रुप लॉन्च के लगभग 3 वर्षों में भारत के सबसे भरोसेमंद और सबसे तेजी से बढ़ते हुए फर्टिलिटी केयर ब्रैंड्स में से एक बन गया है, और इसके नेटवर्क में देशभर के 18 राज्यों और 32 शहरों में 37 सेंटर कार्यरत हैं। यह ब्रैंड अपनी मेडिकल विशेषज्ञता और इनोवेशन क्षमताओं के साथ उत्कृष्ट क्लिनिकल परिणाम, सफल आई. वी. एफ. इलाज, और असाधारण सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस नए सेंटर के बारे में अभिषेक अग्रवाल, चीफ बिज़नेस ऑफिसर, बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. ने कहा, “भारत में 28 मिलियन दंपत्तियों को फर्टिलिटी की समस्या है, लेकिन अपनी समस्या के लिए डॉक्टर की मदद 1% से भी कम दंपत्ति लेते हैं। इसका मुख्य कारण है इस बारे में जागरुकता और इलाज की उपलब्धता की कमी। हम अपनी विश्वस्तरीय उत्कृष्टता, अत्याधुनिक उपकरणों, विश्वसनीय इलाज और बेहतरीन क्लिनिकल परिणामों द्वारा फर्टिलिटी उपचार में परिवर्तन लाकर इस अंतर को दूर करना चाहते हैं। ‘श्रेष्ठ सेवा, सर्वश्रेष्ठ परिणाम’ के सिद्धांत पर अमल करने वाले बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ ने गर्भधारण के विज्ञान के साथ देखभाल की संकल्पना को जोड़ा है। हम अच्छे प्रजनन स्वास्थ्य और उपचार को बढ़ावा देते हुए दंपत्तियों को गर्भधारण करने में मदद करते हैं। आई. वी. एफ. के अलावा हम और भी कई सेवाएं, जैसे स्त्री रोग का इलाज, पुरुषों के लिए प्रजनन उपचार, लेप्रोस्कोपिक प्रक्रियाएं और आधुनिक जेनेटिक टेस्टिंग भी प्रदान करते हैं। हमारी योजना पश्चिम भारत में अपना नेटवर्क मजबूत बनाने और विस्तार करने की है, इसके अंतर्गत हम अगले 6-12 महीनों में मुंबई में अपने सेंटर शुरू करेंगे, और राज्य में अपने नेटवर्क को 5-6 सेंटर तक बढ़ाएंगे। गुजरात में हम पहले ही दो सेंटर खोल चुके हैं, और अगले 12-18 महीनों में 2-3 और स्थानों पर विस्तार करेंगे। अगले 8-10 महीनों में भारत में बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. का संचालन 50 से अधिक सेंटर्स से होगा।”

डॉ. प्रियंका एस शहाने, कंसल्टैंट, बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ., नागपुर ने कहा, “बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. भारत की टॉप आई. वी. एफ. चेन्स में से एक है। हमारे नए सेंटर के लॉन्च के साथ हम फर्टिलिटी की समस्याओं के बारे में जागरुकता बढ़ाना चाहते हैं, ताकि इसका समय पर निदान और इलाज संभव हो सके। बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. के साथ महाराष्ट्र में सबसे किफायती और उच्च गुणवत्ता का फर्टिलिटी उपचार उपलब्ध हो गया है, जिसके द्वारा दंपत्तियों को प्रजनन के लिए बेहतरीन देखभाल प्राप्त हो सकेगी। हम अपने प्राइस प्रॉमिस के साथ लोगों को अत्याधुनिक फर्टिलिटी केयर उपलब्ध करवाते हैं।

हम अंडों और शुक्राणुओं का प्रिज़र्वेशन भी प्रदान करते हैं। यह सेवा कैंसर रोगियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो कैंसर का इलाज शुरू करने से पहले अपने अंडे या शुक्राणु प्रिज़र्व करवाकर अपनी फर्टिलिटी का संरक्षण कर सकते हैं। बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. अनुभवी डॉक्टर्स और एंब्रायोलॉजिस्ट्स विशेषज्ञों की टीम और एक इन-हाउस लैब के साथ विश्वस्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर की मदद से आई. वी. एफ. एवं अन्य फर्टिलिटी उपचार के लिए एक वन-स्टॉप डेस्टिनैशन है, जो न केवल शहर में बल्कि महाराष्ट्र में विदर्भ क्षेत्र के नज़दीकी शहरों के लोगों को भी सेवाएं देगा।”

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

जीवे मारण्याची धमकी देत बळजबरीने लैंगिक अत्याचार करणाऱ्या आरोपी विरुद्ध गुन्हा दाखल

Thu Jun 13 , 2024
संदीप कांबळे, विशेष प्रतिनिधी  कामठी :- एका 18 वर्षीय तरुणीचा वारंवार पाठलाग करून जीवे मारण्याची धमकी देत तरुणीवर बळजबरीने शारीरिक व लैंगिक अत्याचार केल्याची घटना 1 सप्टेंबर 2023 पासून ते 7 जून 2024 दरम्यान आरोपीच्या राहत्या घरात घडली असून या सतत च्या जाचक लैंगिक अत्याचाराला कंटाळून पीडित 18 वर्षोय तरुणीने स्थानिक नवीन कामठी पोलीस स्टेशन ला दिलेल्या तक्रारीवरून पोलिसांनी आरोपी […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com