गणपति सेना उत्सव मंडल द्वारा “चंद्रयान 3” में बिराजेगे बाप्पा

नागपुर :- गणपति सेना उत्सव मंडल, मोतीबाग रेलवे कॉलोनी नागपुर इस वर्ष अपना 50 वा स्थापना दिवस मना रहा है। इस वर्ष मंडल द्वारा भारत की वैज्ञानिक प्रगति को दर्शाने के उद्देश से चंद्रयान 3 की प्रतिकृति साकार की जाएगी। इसमें गणेशजी की 12 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही पंडाल में डिजिटल लाइट के माध्यम से चंद्रयान की पूरी यात्रा को दर्शाने का प्रयास भी किया जा रहा है। इसरो द्वारा हाल ही में चंद्रमा पर चंद्रयान 3 भेजा गया। जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

यह जानकारी गणपति सेना उत्सव मंडल के अध्यक्ष दीपांकर पाल ने मंडप स्थल पर आयोजित पत्रकार परिषद में दी।

उन्होंने बताया की गणेशोत्सव का शुभारंभ व चंद्रयान 3 पंडाल का उद्घाटन 19 सितंबर (मंगलवार) को शाम 6.30 बजे मुख्य अतिथि दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे,नागपुर के मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नमिता त्रिपाठी व विशेष अतिथि गुरुनानक इंस्टीट्यूशन्स के CMD सरदार नवनीत सिंग तुली करकमलों द्वारा किया जाएगा। इस अवसर डॉ. प्रवीण डबली, मंडल के दीपांकर पाल, जी एन पटनायक, राजेश रामटेके सहित गणमान्य नागरिक व मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे।

मंडल सचिव अशोक पटनायक ने बताया की मंडल इस दस दिवसीय गणेशोत्सव में विभन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ साथ कक्षा10 वी व 12 वी में प्रावीण्य प्राप्त करने वाले कॉलोनी के बच्चों को सम्मानित भी करने जा रहा है।सांस्कृति कार्यक्रम के अंतर्गत 21 सितंबर को फैंसी ड्रेस / डांस, 22 सितंबर जागरण, 23 सितंबर वृक्षारोपण, 24 सितंबर खेलकूद व रक्तदान शिविर, 25 सितंबर हास्य कवि सम्मेलन, 26 सितंबर सत्यनारायण कथा व महाप्रसाद, 27 सितंबर हल्दी कुमकुम व पारितोषिक वितरण होगा। 28 सितंबर को दोपहर 2 बजे विसर्जन यात्रा निकलेगी। चंद्रयान 3 की प्रतिकृति का निर्माण आनंद आसुदानी डेकोरेशन कर रहा है।

आशीष श्रीवास्तव ने बताया की मंडल द्वारा हर वर्ष देश की सांकृतिक, सामाजिक, ऐतिहासिक धरोहर पर गणेश पंडाल का निर्माण कर लोगो को उसका परिचय देने का प्रयास करता आया है। गत वर्ष “बापू की कुटी” बनाकर बाप्पा को उस्मेनविराजित किया गया था। इससे पूर्व संसद भवन, जंतर मंतर, कई ऐतिहासिक मंदिर की प्रतिकृति बनवाई गई थी। सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए, एड्स, कोरोना, बेटी बचाओ, जल बचाव के प्रति जनजागृति पंडाल के माध्यम से करने का प्रयास भी गणपति सेना उत्सव मंडल द्वारा किया गया। जिसे प्रशासन द्वारा भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम की सफल बनाने हेतु मंडल के अध्यक्ष दीपंकर पाल, सचिव जी एन पटनायक, ए के नायक, गुरुबचन सिंग खोकर, साई चिंताला , सागर चिंताला, राकेश पंचबुधे, सुशील यादव, मर्फी हरड़े, रितेश इनामुला, राज घुग्गुसकर, राजू यादव , राकेश पाली, शोभित हरड़े, प्रतीक हरड़े , एम. उमेश राव , राज साहु, भाष्कर, रमेश पटनायक, मनोज पटनायक, रवि पटनायक, विजय टाटा, सौरभ धुरिया सहित मंडल के सभी सदस्य अथक प्रयास कर रहे है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

कौशल्य प्रशिक्षित मनुष्यबळ निर्मितीतून भारत जगातील तिसरी अर्थव्यवस्था ठरेल - उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

Mon Sep 18 , 2023
– ‘पीएम स्कील रन’चे उत्साहात आयोजन – कौशल्य विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढा यांची उपस्थिती नागपूर :- भारत जगातील पाचवी मोठी अर्थव्यवस्था ठरला आहे. अर्थव्यवस्थेत भारताने इंग्लंडलाही मागे टाकले आहे. येत्या काळात कौशल्य प्रशिक्षित मनुष्यबळ निर्मितीतून भारत जगातील तिसरी मोठी अर्थव्यवस्था ठरेल, असे प्रतिपादन उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी आज येथे केले. युवक-युवतींमध्ये कौशल्य विकासाविषयी जनजागृती व्हावी यासाठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com