भोयर 4.68 करोड़ के स्वामी तो बावनकुले 34 करोड़ के आसामी

– दोनों पर है अलग-अलग प्रकरण

 

नागपुर – विधानपरिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल होने के बाद अब स्थितियां स्पष्ट होने लगी है। ‘महा-लक्ष्मी’ का चुनाव कहे जाने वाले इस चुनाव में उम्मीदवारों की संपत्तियों का भी खुलासा होने लगा है। हालांकि भाजपा उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले 34 करोड़ रुपए से अधिक से आसामी है तो कांग्रेस उम्मीदवार छोटू भोयर 4.68 करोड़ के स्वामी। भोयर ने अपने चुनावी हलफनामा में 43 लाख 15 हजार की चल और 4 करोड़ 25 लाख की अचल संपत्ति होने का दावा किया है। चल संपत्ति में 11,797 रुपए नगद, बैंक में एफडीए वैगरे 4.93 लाख, शेयर्स 70 हजार, दूसरे लेना है 31.84 लाख और गहने 10 लाख रुपए के है। अचल संपत्ति के रुप में गैर कृषिभूमि 2.25 करोड़, इमारत एक करोड़ और वारसा प्राप्त एक करोड़ की संपत्ति है। इसके अलावा उनपर 3 फौजदारी अपराध दर्ज है, जिसमें से किसी में दोष सिद्ध नहीं हुआ। उनके पास डीएचएमएस (प्रोफेशनल, नागपुर होमियोपैथिक कॉलेज, मंुंबई बोर्ड 1967) की डिग्री है। उधर, भाजपा उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले के पास 34 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। 90 लाख 19 हजार 179 चल तो 33 करोड़ 83 लाख 77 हजार 117 रुपए की अचल संपत्ति है। विशेष यह 2014 से 2021 के बीच उनकी संपत्ति 363 प्रतिशत बढ़ी है। चल संपत्ति के रुप में 22 लाख के गहने, 13.3 लाख के वाहन, 41.39 लाख की डिपॉजिट, 8.83 लाख रुपए का निवेश है। अचल संपत्ति में नांदा, कोराड़ी, चिचोली, नरखेड, सुरादेवी, बाबुलखेड़ा में 4 करोड़ 11 लाख 50 हजार की कृषि जमीन, महादलुा में 2.71 लाख का पैतृक घर, नांदा में 22.5 करोड़ कि बिल्डिंग है। उनपर दस मामले दर्ज है। एक मामला अदालत में विचाराधीन है। हलफनामे में बीएससी प्रथम वर्ष शिक्षा दर्ज की है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

News Today 24x7

Next Post

मोलमजुरी करणाऱ्या इसमाची गळफास लावून आत्महत्या

Wed Nov 24 , 2021
कामठी :-स्थानिक नवीन कामठी पोलीस स्टेशन हद्दीत येणाऱ्या इस्माईलपुरा रहिवासी व एका गॅरेज मध्ये मेकॅनिकल म्हणून कार्यरत  मोलमजुरी करणाऱ्या एका इसमाने  अज्ञात कारणावरून राहत्या घरातील लाकडी   फाट्याला दुपट्ट्याने गळफास लावून आत्महत्या केल्याची घटना गतरात्री 8 दरम्यान घडली असून मृतक इसमाचे नाव मो मोहीन मो शब्बीर वय 47 वर्षे रा इस्माईलपुरा कामठी असे आहे.     पोलिसांनी दिलेल्या माहितीनुसार सदर मृतकाच्या […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com