बाहुबली आनंद मोहन का नगरागमन

– स्वर्गीय अरुण सिंह के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे दहेगांव (रंगारी)

नागपुर :- बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन का पहली मर्तबा नागपुर आगमन आज सुबह हुआ।जहां उनका स्वागत नागपुर विमानतल पर स्वर्गीय अरुण सिंह के परिजनों ने की। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम की विमान से अपने गंतव्य स्थल की ओर रवाना हो जाएंगे। इस दौरे को लेकर कहीं खुशी तो कहीं गम व्याप्त है। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के उपाध्यक्ष स्वर्गीय अरुण कुमार सिंह का दुखद निधन वर्ष 2021 के मई माह में हुआ था। आज 21 फरवरी को उनकी जयंती के उपलक्ष्य में देहगांव रंगारी स्थित होटल सनराइज के प्रांगण में श्रद्धांजलि व स्मृति संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए पूर्व सांसद आनंद मोहन का आज नगरगमन हुआ। इस अवसर पर उनका विमानतल पर केतन सिंह,विक्रम सिंह,रिंकू सिंह आदि ने स्वागत सत्कार किया। आज शाम उक्त कार्यक्रम में आम और खास जो स्वर्गीय अरुण कुमार सिंह के चाहने,मानने वाले है,उनकी उपस्थिति उल्लेखनीय रहेगी। याद रहे कि नागपुर में उनके चाहने वालों सह समर्थकों की संख्या सैकड़ों में है। नागपुर शहर और नागपुर ग्रामीण में उनके समर्थक भरपूर है। संभवतः आज दोपहर और कल दिनभर विभिन्न जगह अपने समर्थकों के मध्य जा सकते है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

Next Post

जि प शाळा तोंडली यथे शिव जयंती उसाहात साजरी करण्यात आली 

Fri Feb 21 , 2025
अरोली :- छत्रपती शिवाजी महाराज यांची जयंती जि प प्राथमिक शाळा तोंडली येथे साजरी करण्यात आली.यावेळी पारपरिक वेशभूषा नटलेले बालगोपाल जयभावांनी, जयशिवाजी अशा जयघोष करत शिवमय वातावरणात शिवछत्रपतींच्या फोटोला पूजा अर्चना व माल्य अर्पण करून माणवंदना देण्यात आली . कार्यक्रमाला शाळा व्यवस्थापन समिती अध्यक्ष प्रभाकर तिजारे, उपाध्यक्ष अतकरी, माजी उपसरपंच सुरेंद्र बाभरे, शाळेच्या मुख्याध्यपाक अनुराधा दुर्डे ,भास्कर ठवकर, रणजित ईश्वरकार […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!