मुनिश्री स्वात्मनंदी गुरुदेव का अवतरण दिन हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया

– श्री भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर ,महावीर नगर में दशलक्षण पर्व पर

 नागपूर :- वात्सल्य रत्नाकर मुनिश्री स्वात्मनंदी गुरुदेव के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं कार्यक्रम आयोजित किये गए। सभी भक्तों ने मूलनायक वेदी, बाहुबली वेदी, पार्श्वनाथ वेदी और अनंत वेदी पर अभिषेक पूजन किया। तत पश्चात मुनिश्री ने अपने मंगल उद्बोधन से उपस्थित श्रावक श्रावकों को धार्मिक संदेश देकर अनंत चतुर्दशी का महत्व समझाया। श्री सम्मेद शिखरजी पूजन विधान में सौभाग्यशाली इंद्र इंद्राणी का अर्चना एवं प्रशांत भागवतकर, कंचन एवं दर्शन मचाले, पीहू एवं पीयूष तुपकर, संगीता एवं जितेंद्र फुलंबरकर ने पूजन किया। श्री सम्मेद शिखरजी पूजन विधान शालिनी मारवडकर के द्वारा संगीत पूजन के साथ पूर्ण हुआ| विजय सोईतकर, प्रदीप काटोलकर, अजीत कहाते, कल्पेश जैन, छायाताई जैन दहीकर ने पूजा अनुष्ठान करने में बहुमूल्य योगदान दिया। इस अवसर पर श्री वासुपूज्य भगवान का निर्वाण महोत्सव भी मनाया गया. निर्वाण लड्डू अर्पित करने का सौभाग्य राजेश उदापुरकर परिवार द्वारा प्राप्त किया गया। मुनिश्री स्वात्मनंदीजी गुरुदेव के अवतरण दिवस के अवसर पर श्री सैतवाल जैन संगठन मंडल महिला शाखा द्वारा मुनिश्री का अष्टद्रव्य व 71 दीपों के साथ पूजा अर्चना की गई |महिला शाखा की ओर से सुन्दर गीत एवं नृत्य योगिता गडेकर, नमिता गडेकर द्वारा प्रस्तुत किया गया । मुनिश्री को जिनवाणी भेट का सौभाग्य छाया जैन दहीकर परिवार को प्राप्त हुआ। संचालन चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सुभाष मचाले ने किया, तो धन्यवाद ज्ञापन श्रीकांत मानेकर ने किया. विशेष सहयोग रमेश तुपकर, प्रवीण भेलांडे, विशाल चाणेकर ,दिलीप जगताप, भरतेश नखाते, शैलेश जैन, अमोल भुसारी, नीलेश विटालकर ,अतुल महात्मे, अमोल बंड, पराग पोहरे, तुषार वेखंडे, नीरज पलसापुरे, रितेश जैन, युगल पोहरे, धीरज बंड, अंकित फुरसुले, श्रीनिल बागडदेव, सौरभ जैन, कुणाल गडेकर, चिन्मय महाजन, निशित जगताप, योगिता गडेकर, प्राची पोहरे, कल्याणी बंड ,नमिता गडेकर, स्वाति बंड, शुभांगी महात्मे, नयन हनमंते,नेहा महात्मे, सोनाली उदापुरकर, प्रिया चानेकर, प्रीति बेलोकर, भारती बंड आदि ने परिश्रम किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

व्हॉईस ऑफ मिडीयाच्या प्रदेशाध्यक्ष पदी म्हस्के तर सरचिटणीस पदी महाले

Tue Sep 24 , 2024
 – कार्याध्यक्षपदी योगेंद्र दोरकर, विजय चोरडिया, मंगेश खाटीक यांची निवड, व्हॉईस ऑफ मिडीयाची निवडणूक उत्साहात मुंबई :- जागतिक पातळीवर ४३ देशात पत्रकार आणि पत्रकारांसाठी काम करणाऱ्या ३ लाख ९० हजार सदस्य संख्या असणाऱ्या व्हॉईस ऑफ मीडीयाची महाराष्ट्र राज्य पदाधिकारी निवड प्रक्रिया निवडणुकीच्या द्वारे नुकतीच पार पडली. या निवड प्रक्रियेमध्ये बुलढाण्याचे अनिल मस्के यांची प्रदेशाध्यक्ष म्हणून निवडणुकीच्या माध्यमातून निवड झाली. तर […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com