नागपुर :- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कॉलोनी मोतीबाग, कामठी रोड नागपुर स्थित गणपति सेना उत्सव मंडल द्वारा पुणे स्थित पेशवाओं के ऐतिहासिक “शनिवार वाडा” की प्रतिकृति बनाकर उसमें 10 फीट ऊंचे गणेशजी की स्थापना की। गणपति सेना उत्सव मंडल का यह 51 वा वर्ष है। गणपति सेना उत्सव मंडल हर वर्ष भारत देश के अलग अलग हिस्सों की ऐतिहासिक वास्तु की प्रतिकृति बनाकर स्थानीय जनता को उसका परिचय कराती है।
इस वर्ष पुणे स्थित शनिवार वाडा की प्रतिकृति बनाकर मंडल ने पेशवाओं का इतिहास बताने का सफल प्रयास किया है।
गणपति सेना उत्सव मंडल द्वारा बनाए गए इस ऐतिहासिक पंडाल का गुरुनानक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सीएमडी सरदार नवनीत सिंह तुली के द्वारा पूजा अर्चना कर गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना व 10 दिवसीय गणेश उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। शनिवार वाडा में बिराजे गणेशजी को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे है।
इस अवसर पर प्रमुख यजमान वी. एस.एन. मूर्ति द्वारा सहपरिवार गणेशजी की पूजा,अर्चना व आरती की। पंडित राजेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में पूजा विधि की जा रही है। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि नैचरोपैथी व योग थेरेपिस्ट डॉ. प्रवीण डबली का दुपट्टा व श्रीफल देकर सत्कार किया गया। मंडल द्वारा 10 दिवसीय आयोजन में स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर व बच्चो के लिए विविध स्पर्धाओं का आयोजन किया गया है। आयोजकों ने शनिवार वाडा के दर्शन हेतु आने का आवाहन किया है।
उत्सव की सफलतार्थ मंडल के अध्यक्ष दीपांकर पाल, सचिव जी. एन. पटनायक, मर्फी हरड़े, राज घुघुसकर, वेंकटरमन, गुरबचन सिंह खोखर ,राजू यादव, रितेश इनामुला, पवन गुप्ता, सुशील यादव, शोभित हरड़े, राकेश पंचपुते, उमेश राव, साई कुमार, सी. सागर, यश शुक्ला, नेहाल यादव व मंडल के अन्य सदस्यगण प्रयारत है।