संदीप कांबळे, विशेष प्रतिनिधी
कन्हान :- वैशाख बुद्ध पूर्णिमा एवं विश्वशांती के अग्रदूत महामानव तथागत गौतम बुद्ध की 2568 वी जयंती के उपलक्ष में रिपब्लिकन सांस्कृतिक संघ द्वारा प्रति वर्ष नुसार इस वर्ष भी संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर भिमटे के मार्गदर्शन मे 3 दिवसीय बुद्ध महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.
यह कार्यक्रम बुधवार (दि.22 मई) को विश्वरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर चौक कन्हान में शाम 6 बजे अंधश्रद्धा निर्मूलन समितीद्वारा सामाजिक प्रबोधन पर कार्यक्रम प्रस्तुती की गई.एवं मध्य रात्री 12 बजे विशाल केक काटा गया.एवं आतीशबाजी की गई. गुरुवार (दि.23मई) सुबह 9 बजे डॉ. बाबासाहब आंबेडकर चौक कन्हान में भदंत आर्य के.सी.एस. लामा महाथेरो के मार्गदर्शन मे अभिवादन कार्यक्रम हुआ.एवं अभिवादन कार्यक्रम में महाकारुनिक तथागत गौतम बुद्ध व चक्रवर्ती राजा सम्राट अशोक, विश्वरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर रिपब्लिकन सांस्कृतिक संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर भीमटे, कन्हान पोलीस स्टेशन के सहायक पोलीस निरीक्षक पराग फुलझले,चेतन मेश्राम, मनोज गोंडाने, हस्ते माल्यार्पण कर त्रिशरण ग्रहण कर मानवंदना एवं अभिवादन किया गया. एवं शाम 6 बजे नागपूर के प्रसिद्ध कलाकारो द्वारा भीम व बुद्ध गीतो का सुमधुर आर्केस्ट्रा कार्यक्रम प्रस्तुती की गई.
शुक्रवार (दि.24 मई) शाम 7 बजे विशाल धम्म रैली पंचशील नगर महाविहार सत्रापुर कन्हान से बुद्ध वंदना पंचशील ग्रहण कर भव्य धम्म रैली की शुरुवात की गई. यह धम्म रैली महामार्ग क्रमांक 44 के बि.के.सिपी स्कुल से होकर पोलिस स्टेशन, गांधी चौक, नगर परिषद कार्यालय,डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक, तारसा चौक, राय नगर कन्हान का भ्रमण करते हुए नाका नंबर सात स्थित डॉ. बाबासाहेब प्रतिमा के पास सुजाता बुद्ध विहार मे समापन कार्यक्रम हुआ. इस भव्य धम्म रैली मे अखाडा, संदल, बँड पार्टी, लेझीम पथक, डी.जे नाट्य पथक महापुरुषों के तैलचित्र प्रदर्शित कि गई.
धम्म रैली मे तथागत गौतम बुद्ध इनकी प्रतिमा मुख्य आकर्षण का केंद्र रही. इस विशाल धम्म रैली मे जगह – जगह विविध सामाजिक संघठना द्वारा भोजन एवं शरबत वितरित कीया गया.इस 3 दिवसीय बुद्ध महोत्सव के कार्यक्रम के आयोजक रिपब्लिकन सांस्कृतिक संघ कन्हान के अध्यक्ष चंद्रशेखर भिमटे, प्रमुख उपस्थिती ज्येष्ठ नेते कैलास बोरकर, बुद्धिष्ट वेल्फेअर सोसायटी के दौलत ढोके, सामाजिक कार्यकर्ते मनोज गोंडाणे, चेतन मेश्राम, रत्नमाला कोंडपनेनी,धनंजय कापसिकर, कन्हान पिपरी नगर परिषद उपाध्यक्ष योगेश रंगारी, अजय चव्हान, राजकुमार चाहांदे, पुंडलिक मानवटकर, नरेश चिमनकर,विक्रांत कोंडपनेनी, विनोद बावनगडे,डॉ. प्रदीप राणे, महेंद्र चव्हान, आनंद चव्हान, रवींद्र दुपारे, नितीन मेश्राम, संदिप शेंडे आदी मान्यवर सहित बौद्ध अनुयायी उपस्थित थे. कार्यक्रम के सफलतार्थ रोहित मानवटकर,पंकज रामटेके, विवेक पाटील,अश्वमेघ पाटील,शैलेश दिवे, निखिल रामटेकेे,अखिलेश मेश्राम,विजय नगरालेे,आर्यन भिमटे,सुमेध नितनवरे, शुभम शेंडे इत्यादी सम्मीलीत थे.
संपूर्ण कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस निरीक्षक उमेश पाटील के मार्गदर्शन मे साहयक निरीक्षक फुलझेले एवं उनके सहयोगीयो ने दायित्व निर्वाह किया.