– सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम व सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर नवनिर्माण बहुउद्देशीय संस्था के विविध आयोजन
नागपुर :- नागपुर शहर की सड़के निसंदेह सपाट, सुंदर और चौड़ी हो गई है। शहर मे सभी ओर उडान पुलो का जाल बुना जा चुका है और भी उड़ान पुलो का कार्य अनवरत जारी है जो निश्चित रूप मे नागपुर शहर का देश के प्रमुख 10 शहरो मे नाम होगा ही यह सब शहरवासियो के लिये गर्व की बात है और इसी के साथ शहर मे बढ़ती सड़क दुर्घटनाओ को लेकर चिंतित होना स्वाभाविक है।
शहर मे वाहन चालको का यातायात के नियमो का सरासर उल्लंघन करना यह सबसे बड़ी चिंता का विषय है? दारू पीकर नशे मे धुत्त होकर वाहन चलाना, चौक के सिग्नल तोड़कर भागना, ट्रैफिक पोलीसकर्मीयो के लिये भी सिरदर्द हो चुका है। शहर मे सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम व सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर आज झांसी रानी चौक स्थित विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के अर्पण हाॅल मे नवनिर्माण बहुउद्देशीय संस्था ने सभी के सामने रोचक और गंभीर चर्चा का आयोजन किया गया। मंच पर नागपुर शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पुर्व नगरसेवक रमण पैगवार, इंडियन रोड कांग्रेस व सांसद सदस्य चंद्रशेखर मोहिते, संस्था के अध्यक्ष दिलीप नरवडीया,नागपुर शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष वसीम खान प्रमुखता से उपस्थित थे। कार्यक्रम की प्रस्तावना रवी गाडगे पाटिल ने रखी और संस्था ने पिछले 12 वर्षो से यातायात की समस्याओ और समाज की जटिल समस्या और दुखी-पीडितो के लिये लगातार कार्य करने की जानकारी दी।
यातायात की जटिल समस्याओ को लेकर संस्था के प्रवक्ता मनोज मालवी ने अपनी बात रखी और देश मे यातायात की समस्याओ को हल करने 5000 हजार युवाओ को रोजगार देकर यातायात की समस्याओ को हल करने योजना तैयार की है और हमारे नागपुर शहर से इसकी शुरुआत होगी साथ ही इस योजना के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दि। प्रमुखता से उपस्थित अतिथियो का स्वागत डाॅ शालिकराम चरडे, चेतन वडे, समीत गोटेकर और राजु चौरीया ने किया। सड़क दुर्घटनाओ को लेकर विगत 30 वर्षो से ज्यादा समय से कार्य करने वाले चंद्रशेखर मोहिते ने अपने भाषण मे सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने वे निरंतर विविध कार्य करने की जानकारी दि और केंद्रिय मंत्री व लोकप्रिय सांसद नितीन गड़करी ने इस विषय पर कार्य करने हेतु उन्हे मनोनीत सदस्य नियुक्त किया है और वे के साथ मिलकर इस दिशा मे काम कर रहे है साथ नवनिर्माण बहुउद्देशीय संस्था के सभी को इस विषय पर कार्य करने के लिये शुभकामनाये दि। रमण पैगवार और वसीम खान ने भी अपने विचार प्रकट कर यातायात की विविध समस्याओ को लेकर चिंता व्यक्त की। सभी का आभार प्रदिप जेसवानी ने किया। विषय को सुनने बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे जिनमे तनुज उमेश चौबे, मनोज खंडवानी, रामचंद्र देशमुख, महेश मामीडवार, निखील भुते, सुनीता गाडगे पाटिल,अतुल रणदिवे, शितल नंदनवार, पल्लवी मेश्राम, रिजवान भाई, हेमंत उपाध्याय, श्रृती पांडे, जय गंगोत्री, देव रवि पाटिल, गोपाल गुल्हाणे सहित अनेको की उपस्थिती रही।