महिलाएं अर्थव्यवस्था की मध्य धार से जुड़े – बी सी भरतीया

नागपूर :- हमारे देश को विश्व की बड़ी शक्ति बनाने के लिए जरूरी है कि सभी देशवासियों का प्रत्यक्ष रूप से अर्थव्यवस्था में योगदान देना जरूरी है। महिलाएं हर दृष्टि से संपन्न है। पढ़ी लखी है। सब कामकाज कर सकती है। जरूरी है की घर गृहस्थी की जवाबदारी निभाते हुए, उन्हें समय में से समय निकलना होगा और अर्थव्यवस्था में जड़कर कार्य करना होगा। ऐसा कनफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया ने कहा। वह टिम कैट नागपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस निमित्त कार्यक्रम में बोल रहे थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला नगर अध्यक्ष प्रगति  पाटिल कर रही थी। अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रगति पाटिल ने कहा कि हमारी बहने हर चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है। आदरणीय प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर और स्वालंबी भारत की बात करते हैं। वह लोकल गो ग्लोबल की बात करते हैं। डिजिटल इंडिया की बात करते हैं और स्टार्टअप की बात करते हैं। महिलाएं इन सभी बातों में पूर्ण रूप से सक्षम है। अतः प्रधानमंत्री के 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी तक देश को पहुंचाने के लिए महिलाओं का भी बड़ा योगदान हो सकता है। महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत सारी सुविधाएं प्रदान की है। उन्होंने 33% आरक्षण, चूल्हे के जगह गैस सिलेंडर की व्यवस्था, रूफटॉप सोलर सिसम आदि कई योजनाओं से महिलाओंको लाभ पहुंचाया है श्रीराम फाइनेंस की दीप्ति पांडे न महिलाओं को उदाहरण देखकर समझाया की इंश्योरेंस फिक्स्ड डिपॉजिट आदि के एजेंट बंद कर इन प्रॉडक को समाज के लोगों में प्रचलित करते हुए विष्णु का कार्य करें एक अच्छी कमिशन कमा सकते हैं इस प्रकार नासिक से आई शीला पटिल ने नेटवर्क नेटवर्किंगका महत्व बताते हुए महिलाओं को समझाया कि व वह अपने मिलने वालों से समाज के लोगों में अगर माल का वितरण करना शुरू कर दें तो बहुत बड़ा लाभ उन्हें हो सकता है। कार्यक्रम का संचालन दीपा पचौरी ने किया। सपना तालरेजा ने प्रस्तावना रखी। निरंजना गांधी ने स्वागत किया तथा किशोरधारा शिवकर ने आभार माना। कार्यक्रम में प्रमुखता से उपस्थित थे गोपाल अग्रवाल (संदेश), ज्योति अवस्थी, भाजपा उत्तर भारतीय नगर अध्यक्ष संजय सिन्हा, राजकुमार गुप्ता (पूजा ज्वैलर्स), विनोद गुप्ता, अजय अग्रहरी, नीतू नायक, गौरव मिश्रा, संदीप पांडे, दीपक पांडे, नेहा शुक्ला, रश्मी मिश्रा , रेशम मदान, शशि तिवारी, लतिका त्रिपाठी, जिगीशा शाह,, अमिता शाह, कल्पना शुक्ला, प्रियल पचौरी, अमिता मिश्रा, संगीता जेठे, मंजू कारेमोर, राजश्री मिश्रा, आरती गुप्ता, चंदा गुप्ता, दीप्ति पांडे, मीना तिवारी, निरंजना गांधी, शिवानी सिंह, सुमन वर्मा, सुषमा मिश्रा, सचिन पचौरी, शत्रुघ्न तिवारी, पूनम हिंदुस्तानी मुख्य रूप से उपस्थित थी.

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

राधा कृष्ण संग खेली जाएगी फूलों की होली

Thu Mar 21 , 2024
नागपुर :- वर्धमान नगर के श्री राधाकृष्ण मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होली उत्सव धूमधाम से 24 मार्च को रात्रि 11 बजकर 15 मिनट पर होलिका दहन श्रेयांस विद्यालय प्रांगण में कर मनाया जाएगा। पूर्व नागपुर में होलिका दहन सिर्फ राधाकृष्ण मंदिर में ही भव्यरूप से उत्साह के साथ मनाया जाता है। उल्लेखनीय है कि स्वाइनफ्लू रोधक इलायची एवं […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com