खेल के मैदान में पानी की टंकी बनाने का विरोध

संदीप कांबळे,कामठी
– टंकी वही बनेगी नगर पंचायत प्रशासन की भूमिका
मौदा – मौदा शहर के फन्दी ले आउट के खुली जगह पर मौदा नगर पंचायत प्रशासन द्वारा प्रस्तवित पानी की टंकी बनाने का बस्ती के नागरिकोने कड़ा विरोध दर्शाया है।इसके चलते बस्ती के नागरिक और बच्चे पिछले दस दिनसे इस मैदान के शांतता तरीके से आनदोलन कर रहे है।लेकीन इस शांततापूर्व हो रहे आंदोलन के बाद भी नगरपंचायत प्रशासन अपने फैसले पे कायम है और टाकी वही बनाने के जिद पर अड़े होंने के कारण बस्ती के नागरिको मे प्रशासन के प्रति काफी रोष है।
मौदा शहर के कई लेआउट में ओपन स्पेस है।इनमे से कई जगह अतिक्रमण है। तो कई जगह घास और छोटे पेड़ उगे है। इन जगह को साफ सुथरा रखने में नगर पंचायत प्रशासन पूरी तरह फैल हुआ है।लेकिन फन्दी ले आउट के ओपन स्पेस को बस्ती के नागरिकोने खुद पैसे निकालकर उस जगह को साफ किया।वहाँ बच्चो के लिये खेल का मैदान बनाया।वहां रोज सुबह शाम बच्चे खेलते है।वहा हर साल विविध सार्वजनिक कार्यक्रम किये जाते है।लेकिन इस जगह नगर पंचायत टाकी बनाने हेतु खुदाई करके बड़ा खड़ा बनाया है। लेकिन अभीतक काम शुरू नही किया। इस प्रस्तवित पानी टंकी को अन्य जगह स्थलांतर करके इस जगह को खुला रखने की मांग नागरिकोने जनप्रतिनिधि और नगरपंचायत प्रशासन को लेखी निवेदन द्वारा की है।
हैरत की बात यह कि बस्ती के शेकडो महिला बच्चे दस दिन से आंदोलन कर रहे है।लेकिन कोई भी राजकीय पार्टी का नेता इनके समर्थन में खड़ा होते हुए नजर नही आता।अगर यही आंदोलन किसी राजनैतिक पार्टी का होता तो कई कार्यकर्ता अपनी राजनैतिक रोटियां शेकने दौड़ते हुए चले आते।
मौदा शहर में अनेक ठिकानोपे खाली जगह होते हुए भी केवल बच्चो के इस खेलने के मैदान में ही टाकी बनाने ज़ोर नगर पंचायत प्रशासन को क्यों हो रही है।यह समझ परे  है ।इस बारे मे मौदा तालुका मनसे के अध्यक्ष एड मृणाल तिघरे ने बच्चो के खेल के मैदान में पानी की टंकी बनाने का विरोध किया है। मौदा शहर में जितने भी ओपन स्पेस है।उन्हें साफ करके बच्चो के लिये खेल के मैदान ग्रीन जिम और गार्डन बनाने हेतु प्रयास करने की मांग की है,ताकि शहर के सुंदरता बढेगी।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

Next Post

हजारोच्या संख्येतील अनुयायांनी घेतला भव्य भोजनदानाचा आस्वाद

Tue Apr 26 , 2022
संदीप कांबळे, कामठी -प्रभाग क्र 15 आनंद नगर येथे भव्य भोजनदान वितरण कामठी ता प्र 26:-कामठी येथील प्रभाग क्र 15 येथे आनंद नगरातील संघमित्रा बुद्ध विहार समितीच्या वतीने भारतरत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या 131 व्या जयंती निमित्त भोजनदान कार्यक्रम काल सोमवार 25 एप्रिल ला आयोजित करण्यात आला होता.या भोजनदानाचा हजारो च्या संख्येतील अनुयायांनी आस्वाद घेतला. प्रारंभी तथागत गौतम बुद्ध,भारतरत्न डॉ […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com