– न कोई जनप्रनिधि और न मनपा प्रशासन दखल ले रहा नागपुर :- प्रभाग 1 का चर्चित बस्ती वेद नगर में इन दिनों डेंगू ने अपने पांव फैलाना शुरू कर दिया है। इस संबंध में स्थानीय नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों और मनपा प्रशासन के समक्ष गुहार लगाई तो किसी ने एक न सुनी।
नतीजा सिर्फ वेद नगर में एक दर्जन से अधिक डेंगू के मरीज है,इसके आसपास की बस्ती में भी ऐसे मरीज होने की संभावना से इनकार नही किया जा सकता है। समय रहते मंगळवारी जोन और मनपा स्वास्थ्य विभाग ने दखल नहीं ली तो डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो सकता है।