नागपुर :-श्रीमद् भागवत कथा पुराण में सभी ग्रन्थों का सार है और यही एक ऐसा ग्रन्थ है जिसमें भगवान की सभी लीलाओं का वर्णन किया गया है। उक्त आशय के उद्गार मानेवाड़ा रोड, बालाजी नगर में जारी श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह में कथाकार योगेश कृष्ण महाराज ने भक्तों से कहे। कथा का आयोजन शीतला माता मंदिर ट्रस्ट की ओर से किया गया है।कथा के मुख्य यजमान देवीदास देशमुख परिवार हैं। कथावाचक ने आगे कहा कि भगवान नारायण ने अनेक लीलाएं की हैं और अनेक अवतारों में मनुष्य को सामान्य रूप से जीने की शिक्षा दी है। उन्होंने आगे कहा कि जब सौभाग्य का उदय होता है तभी भागवत कथा सुनने मिलती है। भगवान सत्य स्वरूप हैं।भागवत पुराण को मुक्ति ग्रंथ कहा गया है, इसलिए अपने पितरों की शांति के लिए इसे हर किसी को आयोजित कराना चाहिए। इसके अलावा रोग-शोक, पारिवारिक अशांति दूर करने, आर्थिक समृद्धि तथा खुशहाली के लिए इसका आयोजन किया जाता है।
आज व्यास पीठ का पूजन यजमान परिवार ने किया।कथा का समय दोपहर 2 से 6 बजे तक रखा गया है। सभी से उपस्थिति की अपील मंदिर समिति ने की ।