टीम कैट नागपुर महिलाओं ने संक्रांति पर हल्दी कुमकुम का आयोजन किया। 

नागपूर :- सनातन धर्म के अंतर्गत होने वाले विभिन्न प्रकार के उत्सव और पर्व को महिलाओं ने ज्यादा से ज्यादा बड़े रूप में मनाना चाहिए। इससे आपसी भाईचारा और अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान होती है। ऐसा दीपा पचौरी ने कैट महिला बिजनेस क्लब द्वारा आयोजित संक्रांति के उपलक्ष में हल्दी कुंकु कार्यक्रम और गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में बात रखी। संगठन की सचिव रूपा नंदी ने बताया कि संविधान सभी लोगों में समानता का अधिकार देता है। अतः लिंग भेद को हटाते हुए हम सबको मिलकर अर्थव्यवस्था में अपना योगदान देना चाहिए। गणतंत्र दिवस का यह आयोजन तुलसा लॉन्स, भीलगांव कामठी रोड पर भव्यता से आयोजित किया गया। देश की आजादी में महिलाओं द्वारा त्याग देने पर पल्लवी खोकरे झांसी रानी लक्ष्मीबाई बनी। प्राजक्ता हेडाऊ जिजामाता बनी और रानी मालवीय पद्मावती का वेश धारण करके हमारी वीरांगनाओं द्वारा आजादी की लड़ाई की झांकी प्रस्तुत की। सभी वीरांगनाओं का मेकअप मेघा दीक्षित, मेकअप आर्टिस्ट ने किया। अमिता सोलंकी और प्रेरणा सोलंकी ने पूरी सजावट की जवाबदारी ली। आशा माथुर और अपूर्वा लिम्से ने खानपान की पूरी व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम का सचालन आरती बादल और अंजू शर्मा ने किया। सुनीता शर्मा ने सभी का आभार माना। उपस्थित सभी महिलाओं को हल्दी कुमकुम और वहां ग्रेट देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संगीत संध्या के माध्यम से चार चांद लगाने संजय प्रधान, सीता नारायण और रंजन सोनी ने प्रमुख भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में प्रमुखता से उपस्थित थे सविता भरतीया, पूनम हिंदुस्तानी, भील गांव की सरपंच भावना फलके, पूनम राठी भारत माता संगठन से भारती आशीष रोटे, रवि रेडिवार, राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया, किशोर धारा शिवकर, राजकुमार गुप्ता, प्रवीण त्रिवेदी, भूषण गुप्ता प्रवीण बावनकुले, गौरव मिश्रा, निशान यदुवंशी, वेदानंद मिश्रा, अनुराग पांडे, उमेश बेंडेकर, दिलीप माथुर, कंचन कुमारी, शोभा राजपूत, ललिता चौकसे, नमीता दुबे व बड़ी तादाद में भीलगांव की महिलाएं उपस्थित थी।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

Next Post

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यानात बिबट्याची सफारी सुरु होणार - मुंबई उपनगर पालकमंत्री ॲड. आशिष शेलार

Sat Feb 1 , 2025
– “भारत, भारती”ला पालकमंत्र्यांनी घेतले दत्तक! मुंबई :- बोरिवलीच्या संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यानात बिबट्याची सफारी सुरु होणार असून आज राज्याचे माहिती तंत्रज्ञान तथा सांस्कृतिक कार्य मंत्री आणि मुंबई उपनगर पालकमंत्री ॲड.आशिष शेलार यांनी याबाबत घोषणा केली. तसेच या उद्यानातील दोन सिंह वर्षभरासाठी त्यांनी दत्तक घेतले आहेत. मुंबई उपनगर जिल्ह्याचे पालकमंत्री ॲड.शेलार यांनी आज बोरिवली येथील संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यानाचा पाहणी […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!