– आज होंगे बागेश्वर धाम बालाजी के दर्शन
– श्री राधा कृष्ण मंदिर में सावन झूला उत्सव सोत्साह जारी
नागपुर :- श्री राधा कृष्ण मंदिर, वर्धमान नगर में सावन झूला उत्सव सोत्साह मनाया जा रहा है। शुक्रवार को श्रीनाथ जी का बंगला की झांकी बनाई गई। जल में श्रीनाथजी हिंडोला लेते हुए ,फूलों का बंगला बनाया गया था | सभी भक्तजनों ने इस सुन्दर झांकी की सराहना की | नित्य नई झांकियां भक्तों को आकर्षित कर रही है।
मैनेजिंग ट्रस्टी पवन पोद्दार ने बताया कि शनिवार को बागेश्वर धाम के बालाजी के भव्य दर्शन होंगे। इसका पूजन मुख्य यजमान पुष्पादेवी विनोदकुमार लोहिया करेंगे| फूलसेवा प्रसादसेवा के यजमान सत्यनारायण मानधना,अशोक रामरतन सारडा, कमलादेवी सोनी, विकास चौरसिया, जगदीश पुरोहित , विमल सारडा होंगे |शाम 7 बजे से 10 बजे तक मंदिर परिसर में श्यामबाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा | श्यामबाबा के भजन श्री श्याम शुभम द्वारा प्रस्तुत किये जायेंगे | श्यामबाबा के यजमान उमाकांत अग्निहोत्री हैं।