बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत भवन में श्रीमद् भागवत कथा 8 से 

नागपुर :- श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत भवन, श्याम धाम, हिवरी नगर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन सोमवार 8 जनवरी से 14 जनवरी तक किया गया है। कथा का समय दोपहर 2:30 बजे से रखा गया है। श्रीमद् भागवत कथा का सरस रसपान 1008 जगतगुरु स्वामी रामानुजाचार्य स्वामी श्री श्रीधराचार्य जी महाराज भक्तों को कराएंगे। कथा के मुख्य यजमान जलगांव के कांतिलाल आदित्य राठी परिवार हैं। सोमवार 8 जनवरी को मंगल कलश शोभायात्रा सुबह 9:15 बजे राधा कृष्ण मंदिर, वर्धमान नगर से आरंभ होकर कथास्थली श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी भवन जाएगी। शोभायात्रा में सभी से लाल रंग के परिधान पहन कर आने का निवेदन किया गया है। इसी दिन दोपहर 2:30 बजे भागवत महात्म्य, शुकदेव आगमन की कथा होगी। 9 जनवरी को कपिलो आख्यान, सांख्य दर्शन, उद्धव चरित्र, 10 जनवरी को भक्त प्रहलाद, ध्रुव चरित्र, नरसिंह अवतार, 11 जनवरी को बलि- वामन प्रसंग, रामचरित्र, कृष्ण जन्मोत्सव, 12 जनवरी को कृष्ण- बलराम बाल लीला, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, 13 जनवरी को कृष्ण – रुक्मिणी विवाह, उद्धव चरित्र, 14 जनवरी को परीक्षित मोक्ष तथा कथा विश्राम होगा। सफलतार्थ पुरुषोत्तम मालू, संजय मालू, विवेक सारडा, विनय सारडा, बृजगोपाल दरक, मधुसूदन सारडा, नारायण सारडा, जगदीश बंग, राजेश काबरा, मनोज लोया, पूर्णिमा काबरा, रेखा जोशी, धर्मेंद्र बजाज, मनोज खेमानी, महेश बजाज, सतीश बियाणी सहित अन्य प्रयासरत हैं।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

डाॅ भदंन्त आनंद कौसल्यायन जन्मोत्सव संपन्न 

Sat Jan 6 , 2024
संदीप कांबळे, विशेष प्रतिनिधी  कामठी :- पुज्य भदंन्त डाॅ आनंद कौसल्यायन यांचे बौद्ध धम्माच्या पुनर्निर्माण करण्याच्या वाटचालीत अतुलनीय योगदान राहिले, आंतरराष्ट्रीय ख्यातीचे बौद्ध पाली हिंदी साहित्यिक स्वतंत्र संग्राम सेनानी, हिंदी विश्वविद्यालय वर्धाचे प्रधानमंत्री, हिंदी भाषीक प्रान्तासह ईतर राज्यात हिंदीला प्रसारित करण्या सह भीक्खुसंघ स्थापित करून ऑल इंडिया.भिक्खु.संघ चे पुर्व संघानुशासक, डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर मिशन ला पुढे नेत असताना डाॅ बाबासाहेब […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com