पुणे :- पुणे से मुंबई तक जारी युवा कांग्रेस की युवा आक्रोश पदयात्रा के दौरान, कल पनवेल में युवा कांग्रेस की ओर से नागपुर में हुए हिंदू-मुस्लिम दंगों की निंदा की गई और शांति बनाए रखने का आह्वान किया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर समाज में सौहार्द और एकता का संदेश दिया।
इस पदयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष कुनाल राऊत सहित युवा कांग्रेस के सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बंटी शेलके के नेतृत्व में निकाली जा रही यह पदयात्रा युवाओं की समस्याओं को उजागर करने के साथ-साथ शांति और भाईचारे का संदेश भी दे रही है।