मोदी और संघ के रिश्ते हैं तल्ख,नागपुर झुकने को नहीं है तैयार

– RSS ने दिए विधानसभा चुनाव में तटस्थता के संकेत!

नागपुर :- लोकसभा चुनाव में आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने अपना हाथ खींच लिया था इसलिए मोदी को अपनी औकात समझ में आ गई थी। बाद में उन्होंने कुछ समय के लिए संघ के सामने अपना सिर झुका लिया था पर अब तीसरी बार शपथ लेने के बाद वे फिर से अपने पुराने तेवर में लौटते हुए नजर आ रहे हैं। अगर मोदी का पुराना तेवर जारी रहा तो आगामी तीन राज्यों में आरएसएस तटस्थ हो जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो नागपुर में मुख्यालय होने के कारण महाराष्ट्र में भाजपा को भारी नुकसान होगा।

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के बाद अब तीन राज्यों में विधानसभाओं के चुनाव होने हैं। ये हैं महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड। बिहार से भी समय पूर्व विधानसभा चुनाव कराए जाने की खबरें आ रही हैं। अगर ऐसा होता है तो चार राज्यों में चुनाव हो जाएंगे। अब इन सभी राज्यों में भाजपा के खिलाफ माहौल है। महाराष्ट्र में तो ‘इंडिया’ गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त दी है। यह हार कितनी जोरदार थी, यह इसी से समझा जा सकता है कि परिणाम के बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश तक कर डाली थी। हरियाणा का परिणाम भी भाजपा के लिए खराब रहा। वहां जाट मोदी के खिलाफ हो गए हैं। इसका नतीजा लोकसभा चुनाव में दिख गया है। तीसरा प्रदेश झारखंड है जहां आदिवासी सेंटिमेंट खुलकर मोदी के खिलाफ हो गया है।

RSS चाहता है मोदी झुके !

आरएसएस पीएम मोदी से काफी नाराज बताया जा रहा है। इसकी वजह मोदी का अहंकार है। ऐसे में हालिया लोकसभा चुनाव में संघ ने तटस्थ भूमिका अपना रखी थी। अब ऐसी चर्चा है कि आरएसएस मोदी का ‘पर’ कतरना चाहता है, ताकि उन्हें उनकी औकात बताई जा सके। इसके लिए तीन राज्यों की आगामी विधानसभा चुनावों में भी वह तटस्थ रहकर मोदी का कद छोटा करना चाहता है।

महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। झामुमो सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन को जेल में बंद कर देने के कारण वहां यह समुदाय काफी नाराज है और विधानसभा चुनाव में यह खुलकर भाजपा के खिलाफ वोट डालने वाला है। महाराष्ट्र में तो भाजपा की हालत काफी पतली है। हरियाणा में भी ‘इंडिया’ गठबंधन की दमदार वापसी हुई है। बिहार में भी पिछली बार के मुकाबले इस बार भाजपा की सीटें काफी घटी हैं। ऐसे में अगर लोकसभा चुनाव के बाद अगर बिहार समेत ये तीनों राज्य मोदी के हाथ से निकल जाएंगे तो मोदी का कद काफी बौना हो जाएगा। संघ यही चाहता है कि मोदी का कद छोटा हो। मोदी का कद घटने का मतलब है कि कोर्ट वगैरह और भी मुखर हो जाएंगे। ऐसे में संभव है कि मोदी संघ के सामने झुक भी जाएं। बता दें कि पिछले १० वर्षों में मोदी ने कभी भी संघ की प्रशंसा किसी भी मंच से नहीं की है, बल्कि डैमेज ही किया है। गुजरात मॉडल में अपने विरोधियों को खत्म करने की तर्ज पर संघ को भी ‘साइडलाइन’ करने की मुहिम चलाई गई। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में हार को सामने देखकर मोदी नागपुर गए थे और संघ मुख्यालय जाकर मत्था टेका था। अब मोदी को अगर सरकार बचाए रखनी है तो उन्हें संघ के सामने झुकना ही पड़ेगा। संघ प्रमुख भागवत ने चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा की भी निंदा की, मणिपुर में एक साल से अधिक समय से चल रही हिंसा के समाधान का आह्वान किया और सत्तारूढ़ पार्टी से विपक्ष का सम्मान करने को कहा।

@ फाईल फोटो
Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

भाजप तर्फे आणीबाणी,काळा दिवस निमित्त विरोध प्रदर्शन

Tue Jun 25 , 2024
संदीप कांबळे, विशेष प्रतिनिधी  कामठी :- 25/06/1975 रोजी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारे लावलेल्या आणीबाणी च्या विरोधात (आणीबाणी काळा दिवस) भाजप कामठी शहर तर्फे आज 25 जून ला हुतात्मा स्मारक, कामठी येथे हातावर काळी पट्टी बांधून विरोध प्रदर्शन करण्यात आले. त्यात प्रामुख्याने भाजप नागपूर जिल्हा महामंत्री अनिल निधान, भाजयुमो प्रदेश सचिव कपिल गायधने,जिल्हा संपर्क प्रमुख पंकज वर्मा,कामठी ग्रामीण अध्यक्ष उमेश […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!