जल संरक्षण में महाराष्ट्र पहले स्थान पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ने किया जनता का अभिनंदन

मुंबई :- केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालयने भारत में जलाशयों की गणना पर पहली रिपोर्ट जारी की है, जिसके अनुसार महाराष्ट्र को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस उपलब्धी के लिए राज्य की जनता का अभिनंदन किया है।

इस रिपोर्ट की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्हे यह बताते हुए बहुत आनंद हो रहा है कि यह उपलब्धी संयुक्त रूप से ‘जलयुक्त शिवार’, ‘गाद-मुक्त बांध’, ‘गाद-युक्त शिवार’, ‘मांग पर श्वेत तालाब’ (मागेल त्याला शेततळे) आदि योजनाओं को लागू करने की सफलता का नतीजा है। यद्यपि अन्य राज्यों में तालाब और जलाशयों की संख्या अधिक हैं, लेकिन महाराष्ट्र जल संरक्षण के मामले में पहले स्थान पर है। वर्ष 2018-19 में यह गणना की गयी थी। इस रिपोर्ट में एक महत्वपूर्ण निरीक्षण यह है कि अधिकांश जल भंडारण जल संरक्षण योजनाओं में हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जलयुक्त शिवार और अन्य जल संरक्षण योजनाओं को जन आंदोलन का रूप देने वाले सभी नागरिकों और सामाजिक संगठनों का हार्दिक अभिनंदन किया है, और इस कार्य में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी से जलयुक्त शिवार 2.0 अभियान को सफल बनाने का आवाहन किया है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

Governor Ramesh Bais releases 'UNICEF State of World's Children Report for 2023

Thu Apr 27 , 2023
Mumbai :-Maharashtra Governor Ramesh Bais released the UNICEF State of the World’s Children Report – 2023 – For Every Child, Vaccination at Raj Bhavan Mumbai on Tuesday (25 April). The focus of this year’s report is Immunization.  Chief Project Officer of UNICEF Maharashtra Rajashree Chandrashekhar, Secretary of Public Health Department Nawin Sona, ASHA workers and invitees were present. Follow us […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com