भगवान शिव की हुईं माता पार्वती,श्रीमद देवी भागवत पुराण में शिव-पार्वती विवाह संपन्न

नागपुर :- नेताजी नगर के वृंदावन धाम, 23 डी कॉलोनी में श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा जारी है। कथा व्यास आचार्य नंदकिशोर पांडेय शिव शक्ति महिमा के विविध प्रसंग सुना रहे हैं। कथा के मुख्य यजमान स्नेहा मनीष मिश्रा परिवार हैं। कथा के दौरान कथाकार नंदकिशोर पांडेय ने शिव- पार्वती विवाह प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव को पाने के लिए देवी पार्वती ने कठिन तपस्या की। भोलेनाथ ने कहा कि वे किसी राजकुमार से शादी करें क्योंकि एक तपस्वी के साथ रहना आसान नहीं है। पार्वती की हठ के आगे अंतत: शिव पिघल गए और दोनों का विवाह हुआ।

शिव पशुपति हैं, मतलब सभी जीवों के देवता भी हैं, तो सारे जानवर, कीड़े-मकोड़े और सारे जीव उनकी शादी में उपस्थित हुए। यहां तक कि भूत-पिशाच और विक्षिप्त लोग भी उनके विवाह में मेहमान बन कर पहुंचे। शिव पार्वती विवाह की खुशियां मनाई गईं।कथा का आयोजन 23 फरवरी तक किया गया है। कथा का समय दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक रखा गया है। सभी से उपस्थिति की अपील की गई है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

मुख्यमंत्र्यांच्या हस्ते गुरुवारी अशोक सराफ यांना महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार प्रदान होणार

Mon Feb 19 , 2024
– गानसम्राज्ञी लता मंगेशकर पुरस्कार, चित्रपती व्ही. शांताराम आणि राजकपूर जीवनगौरव आणि विशेष योगदान पुरस्कारांचेही होणार वितरण – ५७ व्या राज्य चित्रपट पुरस्कार सोहळ्यात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांच्या हस्ते होणार वितरण – मंत्री सुधीर मुनगंटीवार यांची माहिती मुंबई :-  महाराष्ट्र शासनाकडून दिला जाणारा राज्याचा सर्वोच्च नागरी सन्मान असणारा “महाराष्ट्र भूषण” पुरस्कार येत्या गुरूवारी दिनांक २२ फेब्रुवारी रोजी ज्येष्ठ अभिनेते अशोक […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!